Etawah Auraiya News: अन्ना गोवंश ने शिक्षक को किया घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम धरवार में अन्ना गोवंश ने निजी स्कूल में घुसकर शिक्षक पर

Etawah Auraiya News: अन्ना गोवंश ने शिक्षक को किया घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम धरवार में अन्ना गोवंश ने निजी स्कूल में घुसकर शिक्षक पर हमला कर दिया। अन्ना गोवंश ने शिक्षक को जमीन पर पटक-पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। शिक्षक प्रमोद कुमार स्कूल परिसर में मवेशियों को चारा खिला रहे थे। इसी दौरान अन्ना गोवंश स्कूल परिसर में घुस आया और उन पर हमला कर दिया। हमले से प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों का आरोप है कि अन्ना गोवंश लंबे समय से गांव में आतंक मचाए हुए है और इससे पहले भी कई लोगों पर हमला कर उन्हें अधमरा कर चुका है।

ग्रामीण शैलेंद्र, राजीव, राहुल, अमन, रामू, बबलू, राजेश, प्रदीप और अजय ने बताया कि सांड को पकड़वाने के लिए कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsइटावाEtawah Auraiya News: अन्ना गोवंश ने शिक्षक को किया घायल, ग्रामीणों में आक्रोश