ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआक्रोशित युवा किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम

आक्रोशित युवा किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम

इटावा। हिन्दुस्तान संवाद दिल्ली जाने वाले किसानों पर लाठीचार्ज व आंसू गैस छोड़े जाने...

आक्रोशित युवा किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाSun, 29 Nov 2020 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें

इटावा। हिन्दुस्तान संवाद

दिल्ली जाने वाले किसानों पर लाठीचार्ज व आंसू गैस छोड़े जाने से आक्रोशित युवा किसानों ने रविवार की दोपहर को नई मंडी के समीप नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। उन्होने किसानों के समर्थन में तथा सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की और केन्द्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की। युवा किसानों के सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने से यहां जाम लग गया। बाद में अधिकारियों ने इन्हे समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

रविवार की दोपहर को आक्रोशित युवा किसान नेशनल हाईवे पर पहुंच गए और नई मंडी के पास बीच सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। इनका कहना था कि किसान अपनी मांगो ंको लेकर आंदोलन करने के लिए दिल्ली जा रहे थे लेकिन सरकार ने किसानों पर अत्याचार किया। किसानों पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े तथा तेज पानी की बौछार भी की। देश के अन्नदाता के साथ यह व्यवहार बेहद खराब है। उन्होने सरकार के तीनों कृषि कानूनों को भी किसान विरोधी बताया और इन्हे वापस लेने की मांग की। युवाओं के सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते ही जाम लग गया और बड़ी संख्या में सड़क के दोनो ओर वाहनों की कतार लग गई।

हाईवे पर जाम लगाए जाने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा व सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होने युवा किसानों को समझाया बुझाया। इस पर यह किसान ज्ञापन देकर जाम खोलने को तैयार हो गए। इनकी ओर से संजीव कुमार व सुरेन्द्र सिंह ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा को सौंपा। जाम खुलने के बाद यातायात सामान्य हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें