ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशराशन न मिलन से आक्रोशित गांव वालों ने प्रधान का किया घेराव

राशन न मिलन से आक्रोशित गांव वालों ने प्रधान का किया घेराव

बसरेहर। संवाददाता विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अगुपुर गोपालपुर में राशन न मिलने...

राशन न मिलन से आक्रोशित गांव वालों ने प्रधान का किया घेराव
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाSat, 21 May 2022 04:45 PM
ऐप पर पढ़ें

बसरेहर। संवाददाता

विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अगुपुर गोपालपुर में राशन न मिलने से गांव वालों में आक्रोश है। शनिवार को आक्रोशित महिलाओं ने पंचायत घर में बैठे ग्राम प्रधान का घेराव कर दिया और नारेबाजी की।

शनिवार को बड़ी संख्या में आक्रोशित महिलाओं सहित ग्रामीणों ने पंचायत घर में बैठे ग्राम प्रधान का घेराव कर राशन डीलर के खिलाफ नारेबाजी की। गांव की कमला देवी, उर्मिला देवी, राधा देवी, सुनीता देवी, किरण देवी, अनीता देवी, ममता देवी, निर्मला देवी, रेखा देवी, पूनम देवी, रामवती आदि ने जमकर प्रदर्शन करते हुए राशन डीलर पर आरोप लगाए। उन्होने कहा कि होली के बाद से राशन डीलर ने अंगूठा तो लगवा लिया लेकिन राशन नहीं दिया जब भी पहुंचते हैं तो वह अपनी समस्या बताने लगते हंै और 10 दिन बाद राशन देने की बात कहतें है। 10 दिन कहते हुए कई दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक राशन नहीं मिला। इसकी शिकायत उन्होंने ग्राम प्रधान व अधिकारियों से भी की लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।

इसे लेकर शनिवार को परेशान महिलाओं ने पंचायत घर पर बैठे प्रधान पति अवधेश कुमार का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इस संबंध में ग्राम प्रधान पति ने बताया कि राशन डीलर के द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों का अंगूठा तो लगवा लिया गया लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया गया जबकि महीने में दो बार राशन बांटने की योजना चलाई जा रही है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को जानकारी भी दी है लेकिन अभी तक राशन डीलर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इस संबंध में पूर्ति इस्पेक्टर अशोक दुबे ने बताया कि राशन डीलर की शिकायत संज्ञान में आई है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है और जल्द ही निष्पक्ष कार्रवाई कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें