Etawah Auraiya News: कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के रिसाव से हड़कंप
Etawah Auraiya News: इटावा में कचौरा रोड पर स्थित एक कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। फायर ब्रिगेड की टीम ने रिसाव को बंद कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। संचालक को रिसाव का अंदाजा हुआ और तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। टीम ने दो घंटे की मेहनत से रिसाव पर काबू पाया।

Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। शहर के बाहर स्थित एक कोल्ड स्टोर में अमनोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने गैस रिसाव को बंद किया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।कचौरा रोड पर स्थित एसबीएस कोल्ड स्टोर में रविवार की शाम चार बजे काम करने वाले लोगों को बदबू लगी। इसकी जानकारी उन्होंने कोल्ड स्टोर संचालक को दी। संचालक ने पहुंचकर देखा तो गैस का रिसाव होने का अंदेशा हुआ। कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का प्रयोग होता है, और ये काफी घातक होती है। गंभीरता को समझते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
कुछ ही देर में पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और दो रेस्क्यू टीम अलग से भेजी गईं। टीम ने ब्रीदिंग अपरेटस युनिफार्म पहनकर सभी वाल्व चेक किए और जिस वाल्व से रिसाव हो रहा था उसको भी ठीक किया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद रिसाव को बंद कर दिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सतेंद्र पांडेय ने बताया कि सूचना पर टीमों को भेजा गया था। एक वाल्व से हल्का रिसाव था, जिसको ठीक कर दिया गया। कोई घटना नहीं हुई, रिसाव बहुत होने के चलते हालात काबू में रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


