ट्रक चालक को पीटा, पत्नी से भी मारपीट का आरोप
Etawah-auraiya News - इटावा के नौवरी गांव की रीनी देवी ने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उनके पति को शराब पिलाकर बेरहमी से पीटा गया। जब रीनी ने अपने पति की स्थिति देखी, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और मंगलसूत्र छीन लिया। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

इटावा। थाना चौबिया क्षेत्र के नौवरी गांव निवासी रीनी देवी ने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप हैं। महिला ने बताया कि 17 अप्रैल की रात करीब नौ बजे उनके पति संजीव, जो पेशे से ट्रक चालक है, उसको पड़ोसियों ने बीना बाजार में फोन कर बुलाया। वहां जबरन शराब पिलाई गई और पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया गया, जिससे वह मरणासन्न हो गए। 18 अप्रैल को जब वह खेत पर गई तो पति की हालत देख पड़ोसियों से पूछताछ की, जिस पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। आरोप है कि मंगलसूत्र भी छीन लिया।
रीनी देवी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


