Etawah Auraiya News: बुआ के घर पहुंचे अखिलेश यादव, परिवार सहित दीं बधाई
हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah Auraiya News: फोटो.42. अपनी बुआ के घर में परिवार संग मौजूद सपा प्रमुख अखिलेश यादव। इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को फ्रेंड्स कॉलो

Etawah Auraiya News: इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपनी बुआ कमला देवी के आवास पर परिवार सहित पहुंचे। उनके पहुंचने पर परिजनों ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया। अखिलेश यादव ने बुआ कमला देवी से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ उन्होंने कुछ समय बिताया और कुशलक्षेम जाना। पारिवारिक मुलाकात के दौरान घर में हंसी खुशी का माहौल बना रहा। अखिलेश यादव के पहुंचने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों और समर्थकों में भी उत्सुकता दिखाई दी। हालांकि यह कार्यक्रम पूरी तरह पारिवारिक मुलाकात के रूप में रहा।
कुछ देर रुकने के बाद अखिलेश यादव परिवार के साथ वहां से रवाना हो गए।


