Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsAkhilesh Yadav Accuses BJP of Attacking Constitution Calls for Public Response
इटावा में बोले अखिलेश, संविधान पर संकट, जनता भाजपा को जवाब देने को तैयार

इटावा में बोले अखिलेश, संविधान पर संकट, जनता भाजपा को जवाब देने को तैयार

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर संविधान पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक भी वादा पूरा नहीं किया और अब भावनात्मक मुद्दों के सहारे सरकार चला रही है। उन्होंने मतदाता सूची में कटौती और उद्योगपतियों के दबदबे के मुद्दों पर भी चिंता जताई।

Dec 06, 2025 07:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा संविधान पर हमला कर रही है। यही संविधान हमें सम्मान, अधिकार और आरक्षण देता है। अब जनता भाजपा को इसका जबाव देने के लिए तैयार है। वह एक शाही समारोह में आने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का बनाया हुआ संविधान पीडीए के लिए संजीवनी की तरह है। दावा किया कि इटावा सहित पूरे प्रदेश की जनता इस बार भाजपा के खिलाफ मतदान करने जा रही है, क्योंकि भाजपा ने एक भी वादा पूरा नहीं किया और अब भावनात्मक मुद्दों के सहारे सरकार चला रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अखिलेश यादव शनिवार को अपनी सुरक्षा में तैनात पीएसओ मनोज यादव की भतीजी की शादी में शामिल होने इटावा पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान हमारी किस्मत की किताब है और लोकतंत्र की आत्मा है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को कमजोर करने और उसमें बदलाव लाने की कोशिश कर रही है। जब संविधान कमजोर होगा तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। इसके विपरीत, मजबूत संविधान ही मजबूत लोकतंत्र का आधार है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के करीबी और प्रभावशाली लोग समय-समय पर समाज के कमजोर तबकों, विशेष रूप से पीडीए समाज, का अपमान करते रहे हैं। मध्य प्रदेश की घटना, सुप्रीम कोर्ट परिसर की घटना और उत्तर प्रदेश में महिलाओं व बेटियों के साथ होने वाली घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा अपमानित और पीड़ित पीडीए समाज है। सांसद जितेंद्र दोहरे, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, रामसनेही यादव, जयकेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, मनोज यादव, विनोद यादव, अमित यादव मौजूद रहे। एसआईआर में काटे जा रहे मतदाता के नाम मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाए। आयोग का उद्देश्य मतदाता बढ़ाना होना चाहिए, जबकि वर्तमान में मतदाता काटने की कार्रवाई अधिक हो रही है। उन्होंने आशंका जताई कि उत्तर प्रदेश में दो से तीन करोड़ वोट काटे जा सकते हैं। आधार कार्ड के बावजूद जनता को कागज खोजने के लिए परेशान किया जा रहा है, जबकि तकनीक के उपयोग से यह समस्या खत्म हो सकती थी। उन्होंने कहा कि इससे न केवल आम जनता बल्कि बीएलओ भी अनावश्यक दिक्कतों में फंसते हैं। उद्योगपितयों का दबदबा बढ़ा इंडिगो फ्लाइट रद्द होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने उद्योगपतियों के बढ़ते दबदबे और सरकार पर उनके प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ने कुछ उद्योगपतियों को इतना ताकतवर बना दिया है कि वे सरकार पर ही दबाव बनाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मीडिया सरकार से सवाल करता है तो ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का दबाव बना दिया जाता है। यह स्थिति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।