पुरुषोत्तम मास के प्रथम दिन से शुरू हुआ महामंत्र अखंड संकीर्तन
इटावा के पंसारी टोला में रुषोत्तम मास की शुरुआत पर अखंड महामंत्र संकीर्तन का आयोजन किया गया। राधाबल्लभ मंदिर में पूजा-अर्चना और अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। संकीर्तन यात्रा बृजमोहन द्विवेदी के आवास पर पहुंची। यह परंपरा 1954 से लगातार चल रही है। रविवार को रामकिशोर वर्मा के आवास पर भी संकीर्तन होगा।

इटावा। रुषोत्तम मास के प्रथम दिन से ही शहर के पंसारी टोला में अखंड महामंत्र संकीर्तन की शुरुआत हो गई है। यहां के राधाबल्लभ मंदिर पर पूजन अर्चन और अखंड ज्योति प्रज्वलित होने के बाद संकीर्तन यात्रा भी निकाली गई। यह यात्रा सेवानिवृत वाणिज्यकर अधिकारी बृजमोहन द्विवेदी के आवास पर पहुंची यहां पर 24 घंटे का महामंत्र संकीर्तन आयोजित हुआ। रविवार को पंसारी टोला के रामकिशोर वर्मा के आवास पर अखंड संकीर्तन आयोजित होगा। पुराना शहर के पंसारी टोला में स्थित राधाबल्लभ मंदिर पर वर्ष 1954 में मंदिर के महंत रहे स्वर्गीय बसंत लाल गोस्वामी ने पुरुषोत्तमके मौके पर अखंड महामंत्र संकीर्तन की शुरुआत की थी तब से इस परंपरा का बराबर निर्वहनहो रहा है।
प्रथम दिन राधाबल्लभ मंदिर पर श्री कालीबाड़ी मंदिर के महंत सुबोधानंद महाराज,बासुदेव मुनि व संकीर्तन मंडल के पदाधिकारीयों ने पूजन अर्चन कर अखंड ज्योति प्रज्वलित की जो पूरे महीने बराबर प्रचलित रहेगी। संतो के द्वारा महामंत्र का जाप शुरू किया गया और उसके बाद संकीर्तन यात्रा निकाली गई। जगह-जगह आरती पूजन और पुष्प वर्षा का यात्रा का स्वागत किया गया।संरक्षक राकेश चंद्र पाठक, अध्यक्ष ओपी गौर, उपाध्यक्ष मयंक द्विवेदी, मंत्री दिलीप दुबे, कोषाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, कृष्णा द्विवेदी, गौरी द्विवेदी, मुनन बाजपेई, विष्णु नारायण शोरावाल, सचिन वर्मा, सभासद शरद बाजपेई, जीत दुबे आदि रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


