महेवा। हिन्दुस्तान संवाद
रामजानकी मन्दिर प्रांगण से राम मन्दिर निधि समर्पण के जनजागरण यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य दलों के कार्यकर्ता भी देखे गए। आरएसएस के सहखंड कार्यवाह ब्लाक महेवा नागेश्वर चौवे के सयोंजन में बुधवार को दोपहर गाजे बाजे के साथ यात्रा शुरु हुई।
मन्दिर परिसर में एकत्रित हुए युवाओं को ब्लाक प्रमुख महेवा अशोक चौबे ने श्रीराम का विधिविधान से पूजन कर रवाना किया। युवा भाजपा नेत्री मीनाक्षी चौहान ने जनजागरण यात्रा पर प्रकाश डाला। इस जनजागरण यात्रा में मण्डल अध्यक्ष प्रदीप तिवारी , पूर्व मण्डल अध्यक्ष अशोक तिवारी ,भाजपा नेता रवीन्द्र दुबे ,अरविन्द ऋषीश्वर, सुरेंद्र भदौरिया, निधि तिवारी, उदय वीर सिंह दोहरे , पूर्व प्रधान अंदावा गजराज सिंह, सुधीर कुशवाहा, निर्मल चौहान, जयगोपाल गुप्ता, धीरू तिवारी, रामकृष्ण शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, मोहिनी राजपूत ,पूनम गुप्ता व सतेंद्र दुबे आदि शामिल रहे।