इटावा में विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस

Jan 19, 2026 06:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 57 वां स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर ध्यान, प्रवचन और पवित्रता की प्रेरणा दी गई। सभी ने बाबा की शिक्षाओं का अनुसरण करने का संकल्प लिया और गहन योग तपस्या के कार्यक्रमों की घोषणा की।

इटावा में विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 57 वां स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। सेवा केंद्र पर ब्रह्म मुहूर्त से ही श्वेत वस्त्र धारी भाई बहनों ने परमात्मा की स्मृति में ध्यान किया और मुख्यालय माउंट आबू से आए प्रेरक प्रवचनों का श्रवण किया। संत ठडेश्वरी महाराज ने कहा कि हम भी ब्रह्मा बाबा से प्रेरणा लेकर मनोविकारों पर विजय पाने का पुरुषार्थ करें। केन्द्र प्रभारी बीके नीलम ने कहा कि 1937 में परमात्म प्रेरणा से दादा लेखराज ने अपनी सारी चलअचल संपत्ति मानव कल्याण हेतु समर्पित करके ब्रह्माकुमारी संस्था की नींव डाली थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पवित्रता के इस मसीहा ने 18 जनवरी 1969 को अपने नश्वर देह का त्याग कर संपूर्णता को प्राप्त किया। ब्रह्माकुमारी प्रीति ने बताया कि पूरा जनवरी मास गहन योग तपस्या के कार्यक्रम सेवा केंद्र पर रखे गए हैं। व्यवसायी अनिल वर्मा ने कहा कि इस कलयुगी दूषित वातावरण में एक गृहस्थ से ऊपर उठकर संपूर्ण पावन बनकर बाबा ने जो आदर्श प्रस्तुत किया उससे हमें भी प्रेरणा लेनी चाहिए। एडवोकेट प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि ओम शांति से विश्व शांति का यह सफर जो ब्रह्मा बाबा ने शुरू किया था। डा. तृप्ति यादव ने कहा कि आज के प्रेरक दिवस पर हम यह संकल्प लें कि जो मार्ग हमें पिता श्री ने दिखाया उसका अनुगमन करके हम स्वयं को भी पावन बनाएंगे। डा. विनय कश्यप, रूना रानी, एकता , शिवि दुबे, सुरभि पांडे ने भाव पूर्ण गीतों के द्वारा बाबा का गुणगान किया। सावित्री अग्रवाल प्रियंका, ब्रह्मानंद पांडे, रवि वर्मा ,पंकज अग्रवाल , चंद्रजीत यादव, पुष्कर वर्मा, प्रखर वर्मा, चंद्रजीत यादव, वीरेंद्र कुशवाहा, डा.महेश कुशवाहा, अरुण दुबे, राजाराम, जगपाल।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।