Etawah Auraiya News: पत्नी से नाराज युवक ने रची डूबने की कहानी, पुलिस की सूझबूझ से बची जान
Etawah Auraiya News: जसवंतनगर के ग्राम मलाजनी के 30 वर्षीय युवक अखिलेश कुमार ने पत्नी से नाराज होकर भोगनीपुर गंग नहर पुल पर डूबने का नाटक किया। उसने अपनी बाइक, कपड़े और चप्पल छोड़कर झाड़ियों में छिप गया। पुलिस ने तीन घंटे की मेहनत के बाद उसे सकुशल ढूंढ निकाला और परिवार को सौंप दिया।

Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम मलाजनी निवासी 30 वर्षीय युवक पत्नी से नाराज होकर घर से निकल गया था। वह भतोरा गांव के पास भोगनीपुर गंग नहर पुल पर अपनी मोटरसाइकिल, कपड़े और चप्पल छोड़कर डूबने का नाटक करके झाड़ियों में छुप गया था। युवक 30 वर्षीय अखिलेश कुमार पत्नी कृष्णा से नाराज होकर घर सोमवार की सुबह घर से निकला था। उसने नहर पुल पर अपनी बाइक, कपड़े और चप्पल छोड़ दिए थे, जबकि स्वयं खेतों की झाड़ियों में जाकर छिप गया। लोगों को लगा कि वह नहर में कूद गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक हेमंत कुमार उपनिरीक्षक शुभम वर्मा एवं पुलिस बल को मौके पर भेजा।
पुलिस ने तीन घंटे तक छानबीन की और नहर में भी तलाश की गई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक खेतों के बीच झाड़ियों में छिपा हुआ सकुशल मिल गया। पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर शांत किया और उसकी काउंसलिंग करने के बाद सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


