किशोरी लापता, युवक पर भगाने का आरोप

Apr 06, 2026 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - इकदिल के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी 4 अप्रैल की रात लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर बहलाकर भगाने का आरोप लगाया है। किशोरी अपने साथ एक लाख रुपये और कुछ जेवरात ले गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किशोरी लापता, युवक पर भगाने का आरोप

इकदिल। क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बहलाकर भगाने का आरोप लगाया है। घटना 4 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। सुबह जब परिजन जागे तो किशोरी घर पर नहीं मिली। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी बेटी करीब एक लाख रुपये नकद और कुछ जेवरात भी अपने साथ ले गई है। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक पहले से ही किशोरी के संपर्क में था। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।