Etawah Auraiya News: हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान
Etawah Auraiya News: जसवंतनगर के गांव भारद्वाजपुर में 15 वर्षीय हाईस्कूल छात्रा भावना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों का कहना है कि वह चारपाई पर परिजनों के साथ खाना खाकर सब कुछ सामान्य थी। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव भारद्वाजपुर में शनिवार को 15 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। परिजन भी घटना के पीछे का कारण नहीं बता पा रहे हैं। यदुनाथ सिंह की बेटी भावना हाईस्कूल में पढ़ती थी। शनिवार को उसने परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाया और सब कुछ सामांय था। परिवार के लोग छत पर बने कमरे में थे जबकि भावना नीचे कमरे में आ गई। काफी देर तक भावना के न आने पर परिवार के लोग नीचे पहुंचे तो उसको फांसी के फंदे पर लटका देखा। उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
वहां चिकित्सक डा. विकास अग्निहोत्री ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में उसका एक बड़ा भाई 17 वर्षीय कुलदीप और एक छोटी बहन है। मृतका के पिता यदुनाथ सिंह मुर्गी फार्म संचालित करते हैं और खेती भी करते हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


