ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसात दिन में कोविड से जंग जीती 101 व 88 वर्षीय महिलाएं

सात दिन में कोविड से जंग जीती 101 व 88 वर्षीय महिलाएं

जीने का जज्बा और सही समय पर मिली चिकित्सा से कोविड संक्रमण को मात दी जा सकती है। ऐसा ही उदाहरण दो बुजुर्ग महिलाओं ने पेश किया है। एक महिला की उम्र 101 और दूसरी की 88 वर्षीय है। सैफई विश्वविद्यालय में...

सात दिन में कोविड से जंग जीती 101 व 88 वर्षीय महिलाएं
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाSat, 24 Oct 2020 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

जीने का जज्बा और सही समय पर मिली चिकित्सा से कोविड संक्रमण को मात दी जा सकती है। ऐसा ही उदाहरण दो बुजुर्ग महिलाओं ने पेश किया है। एक महिला की उम्र 101 और दूसरी की 88 वर्षीय है। सैफई विश्वविद्यालय में दोनों महिलाओं का इलाज चला और आज वे कोविड से जंग जीत चुकी हैं। यूनीवर्सिटी प्रशासन ने रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दोनों को छुट्टी दे दी है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डा. राजकुमार ने बताया कि फर्रुखाबाद निवासी 101 वर्षीय रामा देवी व जसवंतनगर निवासी 88 वर्षीय रामबेटी को कोरोना संक्रमण हुआ था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें कोविड-19 अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में भर्ती किया गया। बेहतर इलाज तथा राज निर्वाण बटी आरएनवी के सेवन से मात्र 7 दिन के अन्दर दोनों बुजुर्ग महिलाओं ने चमत्कारिक रूप से कोरोना को मात दी। इलाज के बाद ठीक होने पर दोनों बुजुर्ग महिलाओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि ठीक होने के बाद दोनों बुजुर्ग महिलाओं ने विश्वविद्यालय के चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की सराहना की तथा कहा कि भर्ती के दौरान उनके इलाज में लगे चिकित्सकों तथा हेल्थ केयर वर्कर्स ने उनकी बहुत सेवा की। प्रतिकुलपति डा. रमाकान्त यादव ने बताया कि भर्ती के वक्त दोनों बुजुर्ग महिला मरीजों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी , आरटीपीसीआर जांच भी कराई गयी जो कि पॉजिटिव आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको विश्वविद्यालय के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डा. राजकुमार के विशेष निर्देशन तथा गाइडलाइन में दोनों बुजुर्ग महिला मरीजों का इलाज चला। जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में कोविड-19 के कई पॉजिटिव मरीजों को ठीक करने वाली एलोवैदिक औषधी आरएनबी भी दी गयी। इस दौरान कोविड-19 अस्पताल के चिकित्सकों तथा हेल्थ केयर वर्कर्स ने दोनों बुजुर्ग महिला मरीजों का विशेष ध्यान रखा तथा दोनों मरीजों ने कोविड कोे मात दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें