ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटानींव खोदने के विवाद में युवक को गोली मारी

नींव खोदने के विवाद में युवक को गोली मारी

नींव खोदने के विवाद में आरोपी ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया। जानकारी पाकर पुलिस पहुंच गई...

नींव खोदने के विवाद में युवक को गोली मारी
हिन्दुस्तान टीम,एटाSun, 03 Nov 2019 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

नींव खोदने के विवाद में आरोपी ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया। जानकारी पाकर पुलिस पहुंच गई थी।

थाना जैथरा के गांव मगरेसर में अखिल कुमार, राजकुमार में जमीन विवाद चल रहा है। दो दिन पहले नींव भरने को लेकर झगड़ा हुआ था। रविवार सुबह राजकुमार नींव भर रहा था। अखिल आया और अपनी जमीन बताते हुए विरोध जताया। आरोप है कि इसी बात पर राजकुमार हथियार ले आया और फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से अखिल कुमार गंभीर घायल हो गया।

घायल को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई। जानकारी पाकर एसओ सतपाल सिंह भाटी फोर्स के साथ पहुंच गए और आरोपी को तलाश किया। आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस को तहरीर का इंतजार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें