युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में रिपोर्ट
Etah News - जलेसर में एक युवक दिनेश कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया गया। दिनेश खेत पर आवारा पशुओं को भगाने गए थे, तभी अज्ञात आरोपियों ने उन पर फायरिंग की। गोली उनके कान और सिर को छूते हुए निकल गई। घटना के एक...
युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। मामले में पीड़ित ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध गोली मारकर घायल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक सप्ताह बाद भी पुलिस मामले में किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। बता दें कि थाना जलेसर के गांव गढ़ी रामलाल निवासी दिनेश कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह सोमवार रात को घरवालों से यह कर गए थे कि खेत पर जा रहे है। खेत पर आवारा पशुओं को भगाने के लिए दिनेश खेत पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उसी समय किसी ने फायर कर दिया। गोली कान, सिर को छूती हुई निकल गई। इससे वह गंभीर घायल हो गए थे। घायल को परिवारीजन आगरा ले गए थे। आगरा में घायल का उपचार चल रहा था। मामले में पीड़ित ने अज्ञात में गोली मारकर घायल करने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जलेसर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटना को एक सप्ताह बीत गए है उसके बाद भी पुलिस मामले में किसी को भी एक नहीं पकड़ पाई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।