ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटायुवक को गोली मारी, आगरा रेफर

युवक को गोली मारी, आगरा रेफर

राजा का रामपुर। रविवार की शाम को क्षेत्र के गांव नगला मोहन में 26 वर्षीय विपिन यादव पुत्र गंगाराम को गोली मार दी गई। विपिन के गोली लगते ही गांव में भगदड़ मच गई। पेट में गोली लगने से विपिन की हालत...

युवक को गोली मारी, आगरा रेफर
हिन्दुस्तान टीम,एटाSun, 03 Jun 2018 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

रविवार की शाम को क्षेत्र के गांव नगला मोहन में 26 वर्षीय विपिन यादव पुत्र गंगाराम को गोली मार दी गई। विपिन के गोली लगते ही गांव में भगदड़ मच गई। पेट में गोली लगने से विपिन की हालत गंभीर है। उसे गंभीर हालत में आगरा भेजा गया है। घायल विपिन नल बोरिंग मिस्त्री राजवीर शाक्य के साथ काम करता है।

रविवार की शाम को विपिन राजवीर के मकान पर बोरिंग का सामान उतरवा रहा था। यहां पर राजवीर के भाई राजपाल से विपिन का विवाद हो गया। विवाद होने पर गुस्साये राजपाल ने तमंचे से विपिन के गोली मार दी। पेट में गोली लगने पर विपिन जमीन पर गिर पड़ा। विपिन को गोली मारने के बाद राजपाल फरार हो गया। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की। घटना के पीछे का कारण पता नहीं लग सका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें