Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsYouth Creating Viral Reels with Illegal Weapons on Social Media
हथियारों संग फोटो, वीडियो वायरल, पुलिस के पास पहुंचे

हथियारों संग फोटो, वीडियो वायरल, पुलिस के पास पहुंचे

संक्षेप: Etah News - सोशल मीडिया पर युवा अवैध असलाह के साथ रील बना रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था की चिंता बढ़ गई है। एक वीडियो में युवा दो हथियारों के साथ दिखाई दे रहे हैं, जो वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक की तलाश कर रही है। यह पहला मामला नहीं है, ऐसे कई उदाहरण पहले भी सामने आए हैं।

Wed, 29 Oct 2025 10:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

सकीट, सोशल मीडिया पर लाइक, कमेंट पाने के चक्कर में अवैध असलाह संग युवा रील बना रहे है। युवाओं में असलाह लेकर रील बनाने का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। कई बार कार्रवाई के बाद भी नहीं मान रहे है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवा के हाथ में हथियार दिखाई दे रहे है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। वारयल वीडियो थाना सकीट के गांव नगला काजी का बताया जा रहा है। इसमें एक युवा हाथ में दो अवैध असलाह लेकर रील बना रहा है। युवा के हाथ मे दो अवैध असलाह दिखाई दे रहै है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हथियार संग युवा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल फोटो, वीडियो कब के है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई युवाओं के सोशल मीडिया पर हथियारों संग वीडियो वायरल हो चुके है। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई भी की है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध असलाह के साथ वायरल फोटो, वीडियो को लेकर सकीट पुलिस ने संज्ञान में लिया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। मामले की जांच की जा रही है।