गांव सिरसाबदन में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कोहराम
Etah News - गांव सिरसाबदन में 28 वर्षीय युवक योगेन्द्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार का कहना है कि युवक ने कुछ दिन पहले किसी को उधार पैसे दिए थे और उन्हें वापस नहीं मिले, जिससे वह परेशान थे। पुलिस के अनुसार गृहक्लेश के चलते युवक ने यह कदम उठाया।

गांव सिरसाबदन में युवक ने युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में युवक का शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों के अनुसार उन्होने किसी को उधार रुपये दिलवाए थे वापस न देने पर वह परेशान रहते थे। घरवालों ने घर में किसी भी विवाद से इंकार किया है। पुलिस के अनुसार गृहक्लेश के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। थाना मारहरा के गांव सिरसाबदन निवासी योगेन्द्र (28) पुत्र वीरेन्द्र ने शनिवार को कमरे में मफलर का फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पहुंचे घरवालों ने शव फांसी के फंदे पर लटका देखा।
शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। चीख की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। घरवालों के अनुसार कुछ दिन पहले मृतक ने किसी को रुपये दिलवाएं थे। इससे वह परेशान रहते थे। एसओ मारहरा केके लोधी का कहना है कि गृहक्लेश के चलते युवक ने आत्महत्या की है। पत्नी से विवाद चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


