भाई से कहासुनी के बाद युवक ने लगाई फांसी लगाकर की आत्महत्या
Etah News - भाई से कहासुनी के बाद 30 वर्षीय युवक धर्म सिंह ने आत्महत्या कर ली। विवाद के बाद वह खेत पर गया और घर नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान उसका शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाई से कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना रिजोर के गांव सरफुददीन हुसैनपुर उर्फ महाराजपुर निवासी धर्म सिंह उर्फ टिंकू (30) पुत्र रामदीन की भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद बुधवार रात को धर्मसिंह खेत पर जाने की कहकर चला गया था उसके बाद से घर नहीं लौटा। घर न लौटने पर घरवालों ने तलाश किया। तलाश के दौरान युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है।
रिजोर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। घरवालों से जानकारी ली जाएगी। बताया जा रहा है कि घरवालों से कहासुनी के बाद युवक ने आत्महत्या की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


