ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटानए साल के स्वागत में डीजे की धुन पर युवाओं का धमाल

नए साल के स्वागत में डीजे की धुन पर युवाओं का धमाल

शहर के युवाओं ने नव वर्ष 2020 का जोरदार स्वागत किया। मंगलवार रात 12 बजे नववर्ष का स्वागत उल्लास, मौज मस्ती एवं धमाल के साथ किया। युवाओं ने अपने ईष्ट मित्रों, संगे संबन्धियों, परिजनों एवं आदर्शों...

शहर के युवाओं ने नव वर्ष 2020 का जोरदार स्वागत किया। मंगलवार रात 12 बजे नववर्ष का स्वागत उल्लास, मौज मस्ती एवं धमाल के साथ किया। युवाओं ने अपने ईष्ट मित्रों, संगे संबन्धियों, परिजनों एवं आदर्शों...
1/ 2शहर के युवाओं ने नव वर्ष 2020 का जोरदार स्वागत किया। मंगलवार रात 12 बजे नववर्ष का स्वागत उल्लास, मौज मस्ती एवं धमाल के साथ किया। युवाओं ने अपने ईष्ट मित्रों, संगे संबन्धियों, परिजनों एवं आदर्शों...
शहर के युवाओं ने नव वर्ष 2020 का जोरदार स्वागत किया। मंगलवार रात 12 बजे नववर्ष का स्वागत उल्लास, मौज मस्ती एवं धमाल के साथ किया। युवाओं ने अपने ईष्ट मित्रों, संगे संबन्धियों, परिजनों एवं आदर्शों...
2/ 2शहर के युवाओं ने नव वर्ष 2020 का जोरदार स्वागत किया। मंगलवार रात 12 बजे नववर्ष का स्वागत उल्लास, मौज मस्ती एवं धमाल के साथ किया। युवाओं ने अपने ईष्ट मित्रों, संगे संबन्धियों, परिजनों एवं आदर्शों...
हिन्दुस्तान टीम,एटाTue, 31 Dec 2019 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के युवाओं ने नव वर्ष 2020 का जोरदार स्वागत किया। मंगलवार रात 12 बजे नववर्ष का स्वागत उल्लास, मौज मस्ती एवं धमाल के साथ किया। युवाओं ने अपने ईष्ट मित्रों, संगे संबन्धियों, परिजनों एवं आदर्शों लोगों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। धारा 144 लागू होने के कारण डीजे साउंड ज्यादा रात तक ही चल सके।

नव वर्ष 2020 का स्वागत युवक, युवतियों, बुजुर्ग एवं बच्चों ने अपने अपने तरीके से किया। युवा अपने मित्रों एवं परिजनों के साथ नया साल का जश्न मनाने को लेकर शहर के होटलों, रेस्टोरेंट में पार्टियां करने को पहुंचते रहे। अधिकांश युवाओं ने घरों के बाहर गलियों में डीजे की धुन पर जमकर जश्न मनाया। प्रेमी, प्रमिकाओं ने नया साल शुरु होते ही एक दूसरे को सोशल मीडिया एवं कॉल के माध्यम से शुभकामनाएं दी। कुछ लोगों ने घरों में महफिल जमाकर, शराब आदि का सेवन किया। मंगलवार को नव वर्ष आगमन से एक दिन पहले शहर के अधिकांश कोचिंग सेंटरों पर पढने वाले छात्र, छात्राओं ने एक दूसरे को नव वर्ष 2020 की शुभकामनाएं दी। इसके बाद अपने गुरुओं के चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया। साउंड की धुनपर जमकर नृत्य किया। उसके बाद रेस्टोरंट, होटल एवं चांट पकौडे की दुकानों पर अनेकों प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें