Etah News: मेरी मौत का जिम्मेदार यह है... लिखकर युवक ने की आत्महत्या

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

Etah News: एक युवक ने 'मेरी मौत की जिम्मेदार यह है' लिखकर आत्महत्या कर ली। शव घर में लटका हुआ पाया गया। मृतक रमन पिछले तीन दिन से चुप और गुस्से में था। उसने एक लड़की को मैसेज भेजा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोबाइल की खोज जारी है।

Etah News: मेरी मौत का जिम्मेदार यह है... लिखकर युवक ने की आत्महत्या

Etah News: मेरी मौत की जिम्मेदार यह है..... लिखने के बाद युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह चाची ने शव लटका देखा। शव लटका देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे बड़े भाई देवेन्द्र ने बताया कि रमन (30) पुत्र वीरेन्द्र शर्मा निवासी मोहल्ला खिड़की अवागढ़ चेन्नई में एक टोल प्लाजा पर नौकरी करते थे। तीन दिन पहले ही अपने घर आया था। घर लौटने के बाद वह काफी गुमशुम रहता था और गुस्सा भी हो जाता था। बताया कि भाई की एक लड़की से बात होती थी जो वर्तमान में अन्य प्रदेश में रहकर पढ़ाई कर रही है। मोहल्ले में ही रहती थी और कुछ साल पहले दिल्ली पढ़ाई करने चली गई है। बताया कि मां-बाप कुछ दिन पहले बहन को दिखाने नोएडा गए थे और घर पर रमन ही अकेला था। रविवार शाम को वह खाना भी लेकर गए थे रमन खाना नहीं खाया। देर रात आंगन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह चाची ने शव लटका देखा। शव लटका देख चीख निकल गई। चीख की आवाज सुनकर अन्य लोग भी पहुंच गए। भाई के अनुसार मैंसेजर पर मरने से पहले एक मैसेज भी लड़की के नाम पर छोड़ा है उसमें लिखा है कि मेरी मौत की जिम्मेदार यह है। बच्चों ने सोशल मीडिया पर यह सब देखा था। अवागढ़ पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में तहरीर भी नहीं मिली है。

मृतक का मोबाइल नहीं मिला

भाई देवेन्द्र ने बताया कि मृतक रमन का मोबाइल नहीं मिल रहा है। लगातार घंटी जा रही है मगर मोबाइल नहीं मिल रहा है। पुलिस मोबाइल की भी तलाश कर रही है। अवागढ़ पुलिस को मामले में तहरीर का इंतजार है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रमन की मृत्यु कैसे हुई?
रमन ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।