विश्व पर्यावरण दिवस: लगेगा एक पेड़ मां के नाम पौधा

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

विश्व पर्यावरण दिवस पर, जलेसर के पटना पक्षी विहार में जिला गंगा समिति और सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें शैक्षिक भ्रमण, कार्यशाला, सेमिनार और पौधारोपण शामिल हैं। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस: लगेगा एक पेड़ मां के नाम पौधा

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला गंगा समिति एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में जलेसर स्थित पटना पक्षी विहार में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की मासिक बैठक में सीडीओ राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। पटना पक्षी विहार में शैक्षिक भ्रमण, कार्यशाला, सेमिनार, खेलकूद गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा युवाओं की सहभागिता पर आधारित विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं गंगा संरक्षण से जुड़े संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

बैठक में सीएमओ, डीपीआरओ, उप कृषि निदेशक, जीएम डीआईसी, जिला गंगा समिति से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।