Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsWorker Attacked with Axe at Brick Kiln Dies on Way to Hospital
भट्ठा पर काम कर रहे मजदूर की कुल्हाड़ी से हमलाकर की हत्या

भट्ठा पर काम कर रहे मजदूर की कुल्हाड़ी से हमलाकर की हत्या

संक्षेप:

Etah News - ईंट भट्ठा पर काम करते समय नीटू पर ग्रीश चन्द्र ने कुल्हाड़ी से हमला किया। घायल नीटू को मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। आरोपी ग्रीश चन्द्र मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Jan 12, 2026 06:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

ईंट भट्ठा पर काम करते समय मजदूर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। एक माह से नशा न मिलने के कारण ईंट-पत्थर फेंकता रहता था। आरोपी को आगरा स्थित अस्पताल भिजवाया गया है। थाना अवागढ़ के गांव नरौरा निवासी नीटू (35) पुत्र विपिन बाबू थाना गांव दलशाहपुर में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था।

बताया जा रहा है कि गांव घनश्यामपुर निवासी ग्रीश चन्द्र भी भट्ठा पर आ जाता था। नशे करने का आदी है और एक माह से नशा न मिलने के कारण मानसिक रूप से बीमार हो गया। किसी पर भी पत्थर उठाकर फेंकने लगता था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को ग्रीश चन्द्र भट्ठा के पास कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए भागा था। नीटू ने मौके पर पहुंचकर समझाने की कोशिश की। ग्रीश चन्द्र ने नीटू पर ही कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में कुल्हाड़ी लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को परिवारीजन आगरा लेकर जा रहे थे रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है। मानसिक रोगी होने के कारण आगरा स्थित अस्पताल में भेजा गया है। निधौली कलां पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;