ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटालकड़ी बीनने गई किशोरी से छेड़खानी, विरोध पर पीटा

लकड़ी बीनने गई किशोरी से छेड़खानी, विरोध पर पीटा

लकड़ी बीनने गई किशोरी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर पिटाई कर घायल कर दिया। बचाने आई चाची की भी पिटाई कर दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया...

लकड़ी बीनने गई किशोरी से छेड़खानी, विरोध पर पीटा
हिन्दुस्तान टीम,एटाWed, 30 May 2018 10:16 PM
ऐप पर पढ़ें

लकड़ी बीनने गई किशोरी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर पिटाई कर घायल कर दिया। बचाने आई चाची की भी पिटाई कर दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना निधौलीकलां के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि भतीजी बुधवार सुबह गांव में लकड़ी बीनने गई थी। गांव नगला पोकर के चार युवक आ धमके और भतीजी को पकड़कर छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर पिटाई कर घायल कर दिया। बचाने आई पीड़िता की भी डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। धमकी देते हुए भगा दिया। घायलों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। मामले की तहरीर चार लोगों के विरुद्ध दे दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें