ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटादहेज की खातिर विवाहिता की हत्याकर शव फांसी पर लटकाया

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्याकर शव फांसी पर लटकाया

एटा जनपद के जैथरा में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर शव को लटका दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। मामले की जानकारी पाकर पुलिस, मायकेवाले पहुंचे। पिता ने दामाद सहित चार के...

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्याकर शव फांसी पर लटकाया
हिन्दुस्तान टीम,एटाSat, 19 Aug 2017 06:23 PM
ऐप पर पढ़ें

एटा जनपद के जैथरा में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर शव को लटका दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। मामले की जानकारी पाकर पुलिस, मायकेवाले पहुंचे। पिता ने दामाद सहित चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मैनपुरी के थाना भोगांव के गांव आलीपुरखेड़ा, वर्तमान पता द्वारिकापुरी दिल्ली निवासी फूल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी करिश्मा (21) की शादी छह फरवरी को दीपक पुत्र विशुनदयाल उर्फ वकील निवासी लालपुर जहांगीराबाद थाना जैथरा के साथ की थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में जंजीर, अंगूठी की मांग करते थे न पूरी होने पर बेटी का उत्पीड़न करते थे। शुक्रवार रात करिश्मा की पिटाई कर हत्या कर दी शव को कमरे में लटकाकर भाग गए। मामले की जानकारी मायकेवाले पुलिस को लेकर पहुंचे। शव को नीचे उतरवाया। मामले की रिपोर्ट पिता ने दामाद, ससुर, सास, ननद के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें