आंधी में गिरी झोपड़ी, मलबे में दबकर महिला की मौत
Etah News - तेज आंधी और बारिश में झोपड़ी गिरने से 42 वर्षीय महिला रामसखी की मौत हो गई। घटना के बाद एसडीएम ने परिवार को देवीय आपदा के तहत चार लाख रुपए की मदद का आश्वासन दिया। महिला को मलबे से बाहर निकालने के बाद अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई।

तेज आंधी और बारिस में झोपड़ी गिर गई। मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई। एसडीएम ने घरवालों को देवीय आपदा के तहत मदद दिलाने की बात कहीं हैं। थाना जैथरा के गांव नगला सकटू निवासी रामसखी (42) पत्नी रमेश रविवार शाम को झोपड़ी में गई थी। बताया जा रहा है कि अचानक तेज आंधी और बारिस शुरु हो गई। आंधी में झोपड़ी गिर पड़ी। मलबे में महिला दब गई। चीख की आवाज सुनकर पहुंचे घरवालों ने तुरंत मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और जैथरा सीएचसी लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सांस होने की आशंका पर स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे।
चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।मृतका के भतीजे अंकित ने बताया कि चाची आंधी-बारिस के समय झोपड़ी में बैठी थीं, जो गिर गई। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम जगमोहन गुप्ता राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया घटना देवी आपदा की है घटना के तहत सरकार से चार लाख रुपए तत्काल परिवार को दिए जाएगे। जांच कराई जाएगी यदि मृतका के नाम भूमि हुई तो 5 लाख रुपए दिए जाएंगे।आंधी में तख्त युवक के ऊपर गिरा, घायलमैनपुरी के कुरावली निवासी पप्पू को रविवार को मेडिकल कॉलेज लाया गया। घरवालों ने बताया कि आंधी के दौरान तख्त गिर गया। जिसके नीचे दबकर घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


