ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाजीटी रोड पर कार ने महिला को रौंदा, मौत

जीटी रोड पर कार ने महिला को रौंदा, मौत

कार की टक्कर महिला गंभीर घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो...

जीटी रोड पर कार ने महिला को रौंदा, मौत
हिन्दुस्तान टीम,एटाSun, 08 Sep 2019 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

कार की टक्कर महिला गंभीर घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए।

शहर के शांतिनगर निवासी सुखदेवी (50) पत्नी सेठ बाबू शनिवार शाम पैदल-पैदल जा रही थी। जीटी रोड स्थित एक होटल के पास पहुंची। कार ने रौंद दिया। टक्कर लगने से गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान देर शाम मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्य सड़क हादसों में विशेष, ओमप्रकाश निवासी नगला भीम थाना एका फिरोजाबाद घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें