जमीन विवाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - मिरहची के गांव कुटैनामाफी की प्रेमवती (40) ने भूमि बंटवारे के विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। शुक्रवार रात को उसने फांसी लगाई। पति और परिवार के लोगों ने शव लटका हुआ पाया। मृतका की सास ने कुछ जमीन अपने रिश्तेदार के नाम कर दी थी, जिसे लेकर विवाद चल रहा था।

जमीन विवाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

थाना मिरहची के गांव कुटैनामाफी निवासी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की माने तो भूमि बंटवारे के विवाद में कहासुनी के बाद महिला ने आत्महत्या की है। थाना मिरहची के गांव कुटैनामाफी निवासी प्रेमवती (40) पत्नी पप्पू ने शुक्रवार रात को कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पहुंचे घरवालों ने शव लटका देखा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि मृतका की सास कुछ जमीन अपने रिश्तेदार के नाम कर दी थी। इसे लेकर विवाद होता था और मृतका जमीन को वापस मांग रही थी।

बताया जा रहा है कि इसको जमीन दी थी उसकी भी मौत हो गई है। इसके बाद महिला जमीन वापस मांग रही थी उसी को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद जमीन का वापस बैनामा सास के नाम हो रहा है। एसओ मिरहची नीतू वर्मा का कहना है कि जमीन विवाद में कहासुनी हुई थी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।