Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsWoman Commits Suicide After Domestic Dispute Family Accuses Husband of Abetment

पति से विवाद होने पर महिला ने की आत्महत्या

Etah News - पति से विवाद के बाद महिला अनमोल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पति पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। अनमोल की मां ने बताया कि पति उसे प्रताड़ित करता था। पुलिस मामले की...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाMon, 18 Aug 2025 07:28 PM
share Share
Follow Us on
पति से विवाद होने पर महिला ने की आत्महत्या

पति से विवाद होने पर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष के लोगों ने पति पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। एक दिन पहले ही मृतका ने अपनी मां से बात कर यह बात बताई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव कैला में अनमोल (24) की शादी सुरेंद्र डिम्पल उर्फ़ के साथ 13 फरवरी 2018 को हुई थी। शादी के बाद से पति पत्नी में विवाद रहता था। सोमवार को अनमोल ने घर में ही फांसी लगा ली। परिवार के लोगों को जैसे ही जानकारी मिली उन्होंने उसे फांसी के फंदे से उतारकर स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।

यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। अनमोल की मां ने बताया कि बेटी अनमोल का पति आए दिन परेशान करता था। उसको आत्महत्या करने के लिए कहता था। रोजाना इस तरह की प्रताड़ना होने से परेशान होकर उसने जान दे दी। विवाहिता के पिता सत्यपाल निवासी नारायनपुर थाना कंपिल जनपद फर्रुखाबाद ने बताया कि कई बार समझाने के बाद भी उत्पीड़न कम नहीं हो रहा था। विवाहिता की मौत की जानकारी मिलने पर राजा का रामपुर कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी मेरे संज्ञान में हैं। तहरीर के आधार जो कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया हैं। नीतीश गर्ग, सीओ अलीगंज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।