दो बेटी होने पर विवाहिता की पिटाई कर की हत्या, शव छोड़कर भागे

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - ससुरालीजनों ने दो बेटियों के कारण विवाहिता की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पास एक दो साल की और एक एक माह की बेटी है। मायकेवालों का कहना है कि पति की जेल जाने पर बेटियों का पालन-पोषण करना मुश्किल होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो बेटी होने पर विवाहिता की पिटाई कर की हत्या, शव छोड़कर भागे

दो बेटी होने पर ससुरालीजनों ने मिलकर विवाहिता की पिटाई कर दी। इससे विवाहिता की मौत हो गई। मौत के बाद महिला के शव को छोड़कर ससुरालीजन भाग गए। अवागढ पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना मिरहची के गांव यादगारपुर निवासी कीर्ति (23) पुत्री वीरेश की शादी तीन साल पहले पंकज निवासी नगला रुपी थाना अवागढ़ के साथ हुई थी। बुधवार रात को विवाहिता की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा दिया। जानकारी पर मायकेवाले भी पहुंच गए। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे भाई प्रशांत यादव ने बताया कि कीर्ति के पास दो बेटी है। एक बेटी दो साल की है और एक बेटी एक माह की है। दूसरी बेटी होने पर ससुरालीजन बहन को परेशान करते थे। आए दिन ताना मारते हुए पिटाई करते थे। आरोप है कि बुधवार को ससुरालीजनों ने मिलकर बहन की हत्या कर दी और शव को छोड़कर भाग गए। अवागढ़ पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。

एक बच्ची एक माह, कौन करेगा पालन-पोषण

मृतका के पास दो बेटी है। एक बेटी दो साल पहले हुई थी। दूसरी बेटी एक माह पहले हुई। मां की मौत के बाद बेटियों का पालन-पोषण कौन करेगा। मायकेवालों का कहना है कि घर पर कोई भी नहीं मिला है। मामले में तहरीर देने की बात कहीं है। हत्या का आरोप इन बेटियों के पिता पर भी है। पुलिस की कार्रवाई के बाद जेल चला गया तो देखभाल की जिम्मेदारी निभाना बड़ा मुश्किल काम होगा।

Voice of UP

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मृतका की उम्र क्या थी?
मृतका की उम्र 23 वर्ष थी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।