ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाआंधी ने तोड़े होर्डिंग्स, बारिश ने दी गर्मी से राहत

आंधी ने तोड़े होर्डिंग्स, बारिश ने दी गर्मी से राहत

एटा संसदीय क्षेत्र की गुरुवार को दिनभर भीषण गर्मी में मतगणना चलती रही। मतगणना कार्य में लगे अधिकारी, कर्मचारी, राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता भीषण गर्मी, उमस से परेशान रहे। देरशाम तेज आंधी के साथ हुई...

आंधी ने तोड़े होर्डिंग्स, बारिश ने दी गर्मी से राहत
हिन्दुस्तान टीम,एटाFri, 24 May 2019 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

एटा संसदीय क्षेत्र की गुरुवार को दिनभर भीषण गर्मी में मतगणना चलती रही। मतगणना कार्य में लगे अधिकारी, कर्मचारी, राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता भीषण गर्मी, उमस से परेशान रहे। देरशाम तेज आंधी के साथ हुई बरसात ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम खुशगवार होने पर भाजपाइयों की जीत की खुशियां दोगुनी हो गईं।

गुरुवार को सुबह से शाम तक 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने से लोग दिनभर भीषण गर्मी से जूझते रहे। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में मतगणना मे पहुंचे राजनैतिक दल, अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया कर्मी भीषण गर्मी से परेशान रहे। जिला प्रशासन ने लोगों को गर्मी से बचाने के काफी प्रयास किए। उसके बाद भी गर्मी से सभी परेशान देखे गए। दिनभर भीषण गर्मी में मतगणना के चक्रों की जानकारी में लोग लगे रहे। शाम को भारतीय जनता पार्टी की जीत देशभर में होने पर भाजपा कार्यकर्ता खुशी में डूब गए। भाजपा की जीत पर मौसम ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आंधी और बारिश के साथ आकर बधाई दी है। शाम को आंधी के बाद हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम खुशगवार होने से भाजपाईयों की जीत की खुशियां दोगनी हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें