ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाआसमान की ओर किसान लगाए टकटकी, न हो ओलावृष्टि

आसमान की ओर किसान लगाए टकटकी, न हो ओलावृष्टि

बीती रात से रुक-रुककर हो रही बरसात से किसानों ‘कहीं खुशी-कहीं गम का माहौल है। वर्तमान मौसम गेहूं की फसल के लिए सर्वाधिक फायदेमंद है। उससे गेहूं उगाने वाले किसान खुश है। दूसरी ओर आलू, सरसों, तंबाकू की...

बीती रात से रुक-रुककर हो रही बरसात से किसानों ‘कहीं खुशी-कहीं गम का माहौल है। वर्तमान मौसम गेहूं की फसल के लिए सर्वाधिक फायदेमंद है। उससे गेहूं उगाने वाले किसान खुश है। दूसरी ओर आलू, सरसों, तंबाकू की...
1/ 2बीती रात से रुक-रुककर हो रही बरसात से किसानों ‘कहीं खुशी-कहीं गम का माहौल है। वर्तमान मौसम गेहूं की फसल के लिए सर्वाधिक फायदेमंद है। उससे गेहूं उगाने वाले किसान खुश है। दूसरी ओर आलू, सरसों, तंबाकू की...
बीती रात से रुक-रुककर हो रही बरसात से किसानों ‘कहीं खुशी-कहीं गम का माहौल है। वर्तमान मौसम गेहूं की फसल के लिए सर्वाधिक फायदेमंद है। उससे गेहूं उगाने वाले किसान खुश है। दूसरी ओर आलू, सरसों, तंबाकू की...
2/ 2बीती रात से रुक-रुककर हो रही बरसात से किसानों ‘कहीं खुशी-कहीं गम का माहौल है। वर्तमान मौसम गेहूं की फसल के लिए सर्वाधिक फायदेमंद है। उससे गेहूं उगाने वाले किसान खुश है। दूसरी ओर आलू, सरसों, तंबाकू की...
हिन्दुस्तान टीम,एटाThu, 16 Jan 2020 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

बीती रात से रुक-रुककर हो रही बरसात से किसानों ‘कहीं खुशी-कहीं गम का माहौल है। वर्तमान मौसम गेहूं की फसल के लिए सर्वाधिक फायदेमंद है। उससे गेहूं उगाने वाले किसान खुश हैं। दूसरी ओर आलू, सरसों, तंबाकू की खेती करने वाले किसान मौसम को लेकर चिंतित हैं। ओलावृष्टि को लेकर किसानों की निगाह आसमान की ओर लगी हुई है। ओलावृष्टि होने से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो जाएंगी।

जनपद के 90 प्रतिशत किसान गेहूं की फसल पर आधारित हैं। वर्तमान में जिले के किसानों ने एक लाख 364 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की फसल बोई है। जबकि जनपद में आठ हजार हेक्टेयर में किसानों ने आलू की फसल और दो से तीन हेक्टेयर में तंबाकू और दो हेक्टेयर में ही सरसों की फसल किसानों ने खेतों में बोई है। गेहूं, आलू, सरसों की फसल जनपद के आठ ब्लॉक में किसान खेतों में उगाते हैं। जबकि तंबाकू की फसल अलीगंज तहसील क्षेत्र में ही उगाई जाती है। बुधवार से गुरुवार शाम तक हो रही रिमझिम बारिश गेहूं की फसल के लिए सर्वाधिक फायदेमंद है। वर्तमान मौसम उसके लिए अनुकूल है। इसके अलावा आलू, सरसों, तंबाकू की फसल के लिए अभी तक का मौसम नुकसानदायक नहीं है। यदि आगे भी बारिश, कोहरा रहता है। उससे आलू में झुलसा, सरसों में माहू और तंबाकू में कीट लगने की संभावना बढ़ जाएगी। बरसात के मौसम में जनपद के किसान ओलावृष्टि की आशंका को लेकर बहुत परेशान है। किसानों का मानना है कि यदि ओलावृष्टि हुई तो सभी फसलों को नुकसान होगा। अभी तक यह मौसम गेहूं को छोड़कर अन्य फसलों के लिए ठीकठाक है।

लगातार मौसम खराब रहने से किसानों को होगा नुकसान

एटा। लगातार रिमझिम बारिश होने से सबसे ज्यादा सरसों की फसल को नुकसान होगा। साथ ही आलू और लहसन की फसल पर भी असर पड़ेगा। जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

राकेश कुमार, किसान, सकीट (एटा)

यदि ऐसी ही आगे भी बारिश हुई तो उस स्थिति में गेंहू की फसल पर भी प्रभाव पड़ेगा। आलू, सरसों, लहसन की फसल की पैदावार बहुत कम होगी।

रामभरोसे लाल, किसान, सकीट (एटा)

इस समय सरसों की फसल में फूल के साथ फली आ चुकी है। बारिश ज्यादा होती है तो फूल हिल जाएगा। सरसों की फसल जमीन पर गिर जाएगी। उससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

प्रवीन कुमार, किसान, सकीट (एटा)

ज्यादा बारिश होने से सभी फसलों में नुकसान होने की आशंका उत्पन्न हो रही है। फसलों में हानि होती है तो किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

--अब्बल सिंह, किसान, सकीट (एटा)

इस बारिश से आलू की फसल में नुकसान है। अधिक पानी से आलू सड़ सकता है। बारिश के बाद कोहरे से झुलसा रोग लग सकता है। उससे आलू की पैदावार पर काफी फर्क पड़ेगा।

-प्रमोद कुमार, किसान, चंदनपुर, अलीगंज (एटा)

बारिश से सबसे अधिक नुकसान तंबाकू, सरसों की फसल में है। तंबाकू की फसल में लागत भी सबसे अधिक लगती है। अधिक बारिश से तंबाकू की फसल खत्म हो जाएगी। ऐसा हुआ तो किसान कर्जे में डूब जाएगा।

-राधेश्याम शाक्य, किसान, राजा का रामपुर (एटा)

वर्तमान में हुई बारिश गेहूं के लिए संजीवनी है। इससे गेहूं की पैदावार अच्छी होगी। उससे गेहूं की खेती करने वाले किसानों में खुशी है। किसान ओलावृष्टि होने को लेकर आशंकित है।

-सूरतराम, जीवनाबाद, जैथरा (एटा)

यदि लगातार बारिश होती रही तो सरसों, तंबाकू की फसल को नुकसान होगा। बारिश होने से सरसों में माहू लगेगी। जबकि तंबाकू का पत्ता फटने से फसल खराब हो जाएगी। अभी तक हुई बारिश से किसान को नुकसान नहीं है।

--प्रकाश, नगला सुमिरत, जैथरा (एटा)

कृषि वैज्ञानिक बोले बारिश गेहूं के लिए फायदेमंद

अवागढ़। जिन किसानों ने गेहूं, आलू, सरसों की फसलों में पानी नहीं लगाया है। इस बारिश से उनको लाभ होगा। जिन्होंने गेहूं की फसलों में पानी लगा दिया है। बारिश से वहां गेहूं का पत्ते पीले पड़ने की संभावना रहती है। गेहूं की फसल में अधिक पानी भरा नहीं रहना चाहिए।

-डा. वीरेन्द्र सिंह, मृदा वैज्ञानिक, केवीके अवागढ़ (एटा)

वर्तमान मौसम गेहूं की फसल के लिए बहुत लाभदायक है। आलू, सरसों की फसल के लिए हानिकारक हो सकता है। मटर की फसल के लिए भी ज्यादा पानी नुकसानदायक होता है। दाल वाली फसलों के लिए हल्की बरसात लाभदायक होती है। यदि ओलावृष्टि हुई तो सभी फसलों को नुकसान होगा।

-डा. वीरेन्द्र सिंह हाल्टीकल्चर वैज्ञानिक, केवीके अवागढ़ (एटा)

वर्तमान मौसम गेहूं की फसल के लिए सर्वाधिक फायदेमंद है। यदि बारिश आगे जारी रहेगी, कोहरा पड़ेगा। ऐसी स्थिति में आलू में झुलसा और सरसों में माहू के कीट लगने की संभावना है। तंबाकू की फसल में भी कीट लगने से नुकसान होगा। हालांकि मकर संक्रांति के बाद मौसम साफ हो जाता है। इसलिए एक-दो दिन में मौसम साफ होने की संभावना है।

-एमपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी, एटा।

रिमझिम बरसात ने बिगाड़ा शहर की सूरत-ए-हाल

एटा। बुधवार रात से गुरुवार सुबह से शाम तक हुई बारिश ने शहर के मार्ग, बाजार में कीचड़ होने से लोगों को परेशानी हुई। मार्ग पर निकले दोपहिया वाहन सवार, राहगीर कीचड़ में फिसलकर घायल और कपड़े खराब कर बैठे। ऊबड़-खाबड़ मार्ग पर जलभराव, कीचड़ होने से लोगों को गुजरने में बेहद परेशानी हुई। बारिश से न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

बुधवार रात से शुरू हुई रिमझिम बरसात गुरुवार शाम तक रुक-रुककर होती रही। बरसात होने से बिस्तरों से बाहर निकले लोगों की सर्दी से कंपकंपी छूट गई। सर्दी से बचाव कर कामकाजी महिला-पुरुष दैनिक क्रिया से निवृत हुए। महिलाओं ने कार्यालय, स्कूल और प्रतिष्ठानों पर जाने वालों को नाश्ता, खाना बनाया। सुबह लगभग दो घंटे हुए रिमझिम बारिश से मार्गों पर कीचड़ हो गई। दोपहर तक बाजार, मार्गों पर कीचड़ होने से लोगों को खासी परेशानी हुई। मार्गों पर कीचड़ होने के कारण कई बाइक सवार गिरने से बचे। दिनभर रुक-रुककर बरसात होने के कारण घंटाघर, मेहता पार्क, ठंडी सड़क, गांधी मार्केट, रेलवे रोड, पीपल अड्डा पर राहगीर, वाहन चालकों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ऊबड़-खाबड़ मार्ग पर कई वाहन सवार राहगीर फिसलकर चुटैल भी हो गए। पीपल अड्डे पर गहरे-गहरे गड्ढे होने के कारण भारी वाहनों को शहर में प्रवेश करने पर खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उससे अधिक लोड वाले वाहनों को पटियाली गेट से किदवईनगर होकर अलीगंज तिराहा से जीटी रोड पर निकलना पड़ा। उससे दिनभर मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। बरसात के कारण सर्दी बढ़ने पर लोगों ने बचाव का गरम कपड़े पहने। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर सुबह-शाम जल रहे अलाव का लोगों ने सहारा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें