बोले एटा: वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है
Etah News - चुनाव में मतदान का दिन हर नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है। मतदान से ही अच्छी सरकार का चयन होता है। सभी को मतदान केंद्र जाकर वोट डालना चाहिए। युवा मतदाताओं की जिम्मेदारी है कि वे अपने परिवार और दोस्तों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाएगा, जिसमें जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।
किसी भी चुनाव में मतदान के दिन हर किसी को अपने घर से निकलकर मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट जरूर करना चाहिए। जब तक एक-एक मतदाता वोट नहीं करेगा तब तक अच्छी सरकार नहीं बन सकती। अपने मन पसंद की सरकार बनाने के लिए एक-एक वोट का मतदान केंद्र पर पहुंचना जरूरी होता है। चुनाव आयोग पर पहले से प्रसार प्रचार कर रहा है। मतदता पुनरीक्षण के समय भी अपना वोट मतदाता सूची में जरूर देखें। अगर मतदाता सूची में वोट नहीं है तो बीएलओ से संपर्क कर उसके बारे में जानकारी करें। आखिर हमारा वोट क्यों नहीं है। लोकसभा चुनाव, विधान सभा चुनाव एवं पंचायत के होने वाले चुनाव में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने से मन के जनप्रतिनिधि चुने जा सकते हैं।
जिससे विकास कार्यों को गति मिले। बोले एटा के तहत स्वीप के तहत लोगों को जागरूक कर रहे लोगों से बात तो उन्होंने मतदान का महत्व बताया। 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनेगा। हर किसी वोटर की अपने पसंद की सरकार बनने की अपेक्षा रहती है। जब मतदान करने का नंबर आता है तो घरों से बाहर निकलना नहीं चाहते। कारण यह मतदान प्रतिशत 60 से 70 फीसदी के अंदर की रह जाता है। चुनाव आयोग का प्रयास होता है कि हर कोई मतदान में भाग लें। खासकर युवाओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। शहर से लेकर गांव-गांव रैली व नुक्कड़ नाटकों से मतदान का महत्व बताया जाता है। साथ ही 25 जनवरी को जगह-जगह शपथ दिलाई जाती है। इसके बावजूद लोग मतदाता पहचान पत्र नहीं बनवाते हैं। इनके बन चुके हैं, वह भी मतदान करने से कतराते हैं। हम मतदान के समय घरों से नहीं निकलते व परिवार की महिलाओं को मतदान को आगे नहीं आने देते। छात्राओं ने कहा कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी तो अपने जनप्रतिनिधि और सरकार को चुनने की होती है। इसी के लिए हम वोट डालने जाते हैं और वोटर बनने के लिए भी विभिन्न मतदान केंद्रों पर जाकर बीएलओ से फार्म भरवाते हैं, लेकिन जब मतदाता पहचान पत्र हाथ में आ जाता है, तो हम भूल जाते हैं कि यह मतदान हम किसी और के लिए नहीं बल्कि अपने और अपने देश के भविष्य को बदलने के लिए कर रहे हैं। इस दौरान छात्राओं ने शपथ भी ली कि वह स्वयं तो जागरूक बन रहे हैं और अपने आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग मतदान करने के लिए परिवार से या आसपास से नहीं जाते हैं, उनको अवश्य इस बार जागरूक करेंगे ताकि आने वाले चुनावों में अपनी सहभागिता निभा सकें। छात्राओं ने साफ कहा कि उनको घर के अंदर चौका- चूल्हा नहीं बल्कि देश की राजनीति को भी देखना है। विकास की सरकार को लाने की जिम्मेदारी उनके ऊपर भी होती है। पहली बार वोटर बनने वाली छात्राओं ने साफ कहा कि वे हर हाल में अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करेंगी। हमें परिवार की महिलाओं को मतदान के लिए जरूर भेजना चाहिए। महिलाओं के वोट पड़ नहीं पाते। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा। हर वोट की कीमत को जानना होगा। इसकी कीमत को हमें दूसरों को बताना होगा। लगातार हमारी टीम लोगों को जागरूक कर रही है। - अनूप दुबे राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर देशभर में मतदाताओं को जागृत करने का संदेश दिया जाता है। हमें अपने वोट को जरूर देना चाहिए। आने वाले चुनावों में हम ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और लोगों से करवाएं इसका प्रण भी इस दिन जरूर लेना चाहिए। मतदान से हम क्षेत्र, जनपद और देश के विकास की सरकार चुनते हैं। - संजय शर्मा आजकल देश में सबसे ज्यादा युवा मतदाता हैं और वह सभी अगर मतदान करने की ठान ले तो देश का भविष्य तो बदलेगा ही साथ में विकास की सरकार का चयन कर सकते है। मतदान फिर बाकी काम को अपनाना चाहिए। यह मतदान हम किसी और के लिए नहीं बल्कि अपने और अपने देश के भविष्य को बदलने के लिए कर रहे हैं। - डॉ.शिवानी यादव चुनाव आयोग की ओर से लगातार जागरुकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। अधिक से अधिक लोग मतदात करें यह आयोग का प्रयास रहता है। डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम युवाओं को मतदान के बारे में जानकारी दे रहे हैं। स्कूल से जाने के बाद बच्चे घरों पर अपने-अपने अभिभावकों को मतदान के बारे में बताते हैं। - मनोज शर्मा तमाम लोगों द्वारा अपनी वोटर आईडी तो बनवा ली जाती है लेकिन जब उनसे कहा जाए कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें तो इसे करने से पीछे हट जाते हैं। इससे कहीं न कहीं विकास की सरकार का चयन बाधित होता है। इससे बचना चाहिए और वोट को डालने के लिए जरूर जाना चाहिए। इससे अच्छी सरकार बन सके। - शैलेंद्र गुप्ता वोट की ताकत को जब तक हम नहीं पहचानेंगे तब तक हम मतदान और मतदाता बनने का बेहतर अनुभव नहीं कर सकते। मतदान के दिन खुद ही नहीं अन्य लोगों को जागरूक करके ले जाने का काम भी हम युवा मतदाताओं का ही होता है। परिवार में मतदान को लेकर चर्चा भी करती हूं। हम और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक बना रहे हैं। - प्रियंवदा मतदान करना और मतदाता बनना दोनों की जरूरी होते हैं। पहली बार बने मतदाताओं को जब मताधिकार का प्रयोग करने के बाद जो खुशी होती है उससे ज्यादा खुशी अपनी पसंद के नेता को चुनने की होती है। अपना वोट अमूल्य होता है। मैं अपना पहला वोट डालने के लिए जरूर जाऊंगी। हम सभी का प्रयास रहता है कि लोग मतदान केंद्र तक पहुंचे। - सत्यप्रकाश युवा वोटरों को चाहिए कि अपना वोट हर हाल में बनवाएं। परिवार से कहें कि वह युवा मतदाता हैं और उनको वोट डालना है। वोट डालने के अधिकार का पूरी तरह इस्तेमाल किया जाएगा तो हम देश और प्रदेश की सरकार चुन सकते हैं। हमें आसपास रहने वाले जो लोग मतदान केंद्र पर नहीं जाते हैं उन्हें भी ले जाए।- दयानंद श्रीवास्तव राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर देशभर में मतदाताओं को जागृत करने का संदेश दिया जाता है। हमें अपने वोट को जरूर देना चाहिए। आने वाले चुनावों में हम ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और लोगों से करवाएं इसका प्रण भी इस दिन जरूर लेना चाहिए। मतदान से हम क्षेत्र, जनपद और देश के विकास की सरकार चुनते हैं। - विवेक कुलश्रेष्ठ युवा मतदाताओं द्वारा ही अपने आसपास यह माहौल बनाया जाता है कि मतदान करने जाना है। तमाम बार देखा गया है मतदान केंद्र तक मतदाता नहीं पहुंचता। यह अपने मताधिकार का हनन है। हमें अपने वोट को खराब नहीं होने देना चाहिए। मतदान को अवश्य जाना चाहिए। मतदान के लिए आसपास के लोगों को भी केंद्रों पर लेकर जाए। - जीतू सोलंकी युवाओं पर देश का भविष्य टिका होता है यह बातें तो कही जाती हैं लेकिन मतदान के समय कोई बाहर नहीं आता है। इससे मतदान नहीं करने से युवा अपने देश के भविष्य को बदलने से चूक जाते हैं। इसलिए युवाओं को मतदान केद्रों पर जरूर जाना चाहिए। हम सब मतदान के दिन भी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हैं। - ललित वर्मा युवा मतदाताओं को वोटर बनाने में सरकार अहम भूमिका निभाती है। महिलाओं को वोटर के रूप में जोड़ने का अभियान हमारी टीम चलती है। एक एक वोट की कीमत होती है। सरकार भी इस बात को समझती है और हम वोटर बनने के बाद भी वोट करने नहीं जाते हैं। मेरा परिवार इसको लेकर जागरूक रहता है। - डॉ.रतनेश मिश्रा अंतर्राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने के पीछे भी शासन की यही मंशा होती है कि इस दिन हम युवाओं को सबसे ज्यादा जोड़ें। इनको शपथ दिलाई जाती है, मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाता है लेकिन जब मतदान की बारी आती है तो सब भूल जाते हैं। इसलिए मतदान से कभी नहीं पीछे हटना चाहिए।- मनोज तिवारी देश में सरकार बनती है, प्रदेश की सरकार बनती है या जिले में जनप्रतिनिधियों को चुना जाता है। हमारा वोट सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभाता है। तब पता चलता है कि एक एक वोट की चोट कितनी बड़ी होती है। इसलिए मतदान करने जाएं, मतदाता पहचान पत्र बनवाएं। हर चुनाव में खुद को जागरूक मतदाता दिखाएं।- प्रवेश पाण्डेय

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




