
प्रधान रंजिश में दो लोगों पर किया हमला, एक की पर्दा हुई खराब
Etah News - प्रधानी की रंजिश में आरोपियों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। एक का कान का पर्दा खराब हुआ और दूसरे के दांत तोड़ दिए। आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में जांच जारी है।
प्रधानी की रंजिश में आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में एक युवक का कान का पर्दा खराब हो गया तो दूसरे युवक के दांत तोड़ दिए।आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। मामले में पीड़िता ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के जेठ वर्तमान में प्रधान भी है। कोतवाली जलेसर के गांव सिलामई निवासी अंजू यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दस नवंबर को खेत में मृतक पति की समाधी पर मूर्ति स्थापित कराने को जेसीबी से सफाई कराकर चबूतरा बनवा रही थी। जेठ का बेटा गौरव कुमार, चचिया ससुर सुरेश भी मौके पर कार्य कर रहे थे।
आरोप है कि विक्रम सिंह, अर्जुन, प्रेमपाल, कुलदीप, जसवीर सिंह, प्रताप सिंह निवासी सिलामई थाना जलेसर हथियार, लाठी-डंडा, सरिया लेकर आए और गालियां देने लगे। जेठ के बेटे, चचिया ससुर ने गाली देने से मना किया। आरोप है कि दोनों पर हमला कर दिया। हमले में गौरव कुमार का कान का पर्दे खराब हो गया। इनका आगरा में उपचार चल रहा है। इतना ही नहीं सुरेश न्द्र के दांत तोड़ दिए। शोर की आवाज सुनकर अन्य लोगों को आता देख आरोपियों ने फायर करना शुरू कर दिए। इसमें घरवाले बच गए। बताया कि पीड़िता के जेठ राजेश कुमार वर्तमान प्रधान है। आरोपी प्रधान चुनाव की रंजिश मानते है। महिलाओं को आगे करके परिजनों के ऊपर झूठे मुकद्दमा पंजीकृत कराने की फिराक में रहते हैं। जलेसर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




