होली खेल रहे दलित परिवार पर किया हमला, तमंचा की बट से भी पीटा
Etah News - मोहल्ला काजी में होली खेलने के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दलित परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, और मामले की जांच चल रही है।

मोहल्ला काजी में होली खेलने को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने दलित परिवार पर हमला कर दिया। हमले में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामले में पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना सकीट के एक मोहल्ला काजी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि चार मार्च होली के दिन अपने घर के बाहर होली खेल रहे थे। आरोप है कि मोहल्ला काजी निवासी आरोपी अरबाज, शहबाज, मुस्तफा अली आए और जातिसूचक गालियां देने लगे। गालियां देने की मना करने पर आरोपियों ने मिलकर पीड़ित पर हमला कर दिया।
लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि अरबाज हाथ में तमंचा लेकर आया और सिर में बट मारकर घायल कर दिया।पीड़ित गंभीर रुप से घायल हो गए। बचाने आई बहन, भाभी के साथ आरोपियों ने अभद्रता की और उनके साथ भी पिटाई की। गंभीर घायल को सीएचसी सकीट पर भर्ती कराया गया, चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष विदेश राठी ने बताया कि होली के दिन मोहल्ला काजी में मारपीट हुई थी उसमें एक युवक के चोट आई है। आरोपियों के विरुध्द रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


