डा. भीमराव अंबेडकर के बोर्ड को कराया गया सही

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

गांव दोदलपुर में बोर्ड को सही करा दिया गया है, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। हालांकि, ग्रामीण अब भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना के दौरान बोर्ड पर डा. भीमराव अंबेडकर का चित्र...

डा. भीमराव अंबेडकर के बोर्ड को कराया गया सही

गांव दोदलपुर में बोर्ड को सही करा दिया। बोर्ड सही होने के बाद लोगों को आक्रोश शांत हुआ। ग्रामीण अब भी कार्रवाई की मांग कर रहे है। मांग है कि आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाए। बता दें कि चपरई मार्ग स्थित गांव दौदलपुर की पहचान को गांव के बाहर एक बोर्ड लगाया गया है। बोर्ड पर डा. भीमराव अंबेडकर का चित्र बनाया गया। बता दें कि शुक्रवार को बोर्ड के साथ अराजकतत्वों ने छेड़छाड़ कर दी। बोर्ड पर आरोपियों ने पेंट करते हुए माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। यह घटना पहली बार नहीं हुई है। तीसरी बार घटना होने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। जानकारी पर सकीट पुलिस के साथ-साथ रिजोर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बोर्ड को सही कराया है। ग्रामीणों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।