युवक ने किया फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास
थाना रसूलपुर क्षेत्र में एक युवक ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर...
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 02 Dec 2021 05:35 PM
ऐप पर पढ़ें
थाना रसूलपुर क्षेत्र में एक युवक ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए।
खंजापुर निवासी 19 वर्षीय संजय पुत्र कुंजीलाल का किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था। उसने मौका पाकर फांसी लगा ली। परिजनों की निगाह जब फांसी पर लटके संजय पर हुई तो वह हतप्रभ रह गए। इन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर होने पर पड़ोसी भी पहुंच गए। उनकी मदद से परिजनों ने संजय को फंदे से उतारा। फंदे पर लटकने से वह अचेत हो गया। उसकी हालत देख परिवारीजन घबरा गए। आनन-फानन में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां उसे चिकित्सक ने भर्ती कराया है।