ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाविहिप विभाग समरसता प्रमुख संगठन से निष्कासित

विहिप विभाग समरसता प्रमुख संगठन से निष्कासित

विश्व हिन्दू परिषद की बैठक गुरुवार को शांतिनगर स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में परिषद के विभाग समरसता प्रमुख रवीश कुमार गोला का सर्वसम्मति से निष्कासन किया...

विहिप विभाग समरसता प्रमुख संगठन से निष्कासित
हिन्दुस्तान टीम,एटाThu, 30 Jan 2020 09:22 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व हिन्दू परिषद की बैठक गुरुवार को शांतिनगर स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में परिषद के विभाग समरसता प्रमुख रवीश कुमार गोला का सर्वसम्मति से निष्कासन किया गया।

बैठक में विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष विशनपाल सिंह चौहान ने बताया कि संगठन के विभाग समरसता प्रमुख रवीश गोला को संगठन विरोधी, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों की झूठी शिकायत करने, सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगने के अभाव में अवैध वसूली का प्रयास करने पर यह संज्ञान लिया है। उनके कृत्यों से संगठन पर कुप्रभाव पड़ रहा है। इसलिए उनको तत्काल विहिप के विभाग समरसता प्रमुख पद से निष्कासित किया जाता है। बैठक में रामौतार मिश्रा ने रवीश कुमार गोला को निष्कासित करने का प्रस्ताव किया। जिस पर विभागाध्यक्ष ने निष्कासन की कार्रवाई की जै। बैठक में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नीलेश सोलंकी, जिलामंत्री राजू आर्य, शिवस्वरूप वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें