श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया बसंत उत्सव, पीले रंग में रंगा नजर आया जनपद

Jan 23, 2026 07:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

Etah News - जिले में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मां सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना मंदिरों और शिक्षण संस्थानों में की गई। श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र पहनकर मां को भोग अर्पित किया। डॉ. लोकमनदास पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी मनाई गई।

श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया बसंत उत्सव, पीले रंग में रंगा नजर आया जनपद

जिले में शुक्रवार को ज्ञान, विद्या, बुद्धि और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का प्राकट्योत्सव बसंत पंचमी श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ऋतुराज बसंत के आगमन के साथ ही सभी ओर उल्लास का वातावरण दिखाई दिया। जिले के मंदिरों से लेकर शिक्षण संस्थानों और घरों में मां शारदे की विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान आयोजित किए गए। बसंत पंचमी के मौके पर सुबह से ही श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती को पीले पुष्प, पीला चंदन और केसरिया हलवे का भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। सभी प्राथमिक और परिषदीय विद्यालयों, निजी कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती का पूजन धूमधाम से किया गया।

कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंड़ारे और प्रसाद वितरण के साथ सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके अलावा शहर के क्षत्रिय स्वर्णकार मंदिर, काली माता मंदिर, पथवारी माता मंदिर, कैलाश मंदिर, हनुमानगढ़ी समेत सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही विशेष पूजा और अनुष्ठान का क्रम जारी रहा। धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती शुक्रवार को डॉ. लोकमनदास पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी उत्सव और नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय के प्रबंधक स्वागत पचौरी ने मां सरस्वती एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं पुष्प अर्पित किए। प्रधानाचार्या विजया गौड़ ने सुभाष चंद्र बोस के बलिदान को याद करते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने देश सेवा को सर्वोपरि रखा। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों ने सरस्वती वंदना से की इसके बाद सुहानी तोमर ने अपनी नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्वाति एवं प्राची यादव ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती के जीवन पर प्रकाश डाला। मेडिकल कालेज में की मां शारदे की पूजा-अर्चना बसंती पंचमी पर वीरांगना अवंतीबाई स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के मारहरा रोड स्थित कैंपस में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष प्रधानाचार्य डा. बलवीर सिंह ने दीप प्रज्जवल एवं माल्यापर्ण किया। एमबीबीएस के सभी छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों, अन्य कर्मियो ने पीले परिधान पहने। कार्यक्रम में डा. मनोज कुमार डा. मंजरी कुमारी, डा. सुमित यादव, डा. संतोष कुमार, डा. मंजेश कुमार, डा. जोगेन्द्र कुमार, डा. हरी सिंह मौजूद रहे। ज्ञानदीप विद्या मंदिर में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम ज्ञानदीप विद्या भवन पब्लिक स्कूल में बंसत पंचमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक नीलम गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए बसंत पंचमी उत्सव की विस्तृत जानकारी दी। डायरेक्टर अमन अग्रवाल, प्रधानाचार्य विमल कौशल, श्वेता वार्ष्णेय, शिवम सक्सैना, अनुष्का यादव, हर्षिता गुप्ता, शिवानी शर्मा, नीलम चतुर्वेदी मौजूद रहे। विद्या मंदिर स्कूल में हुआ हवन पूजन सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पण करके यज्ञ पूजन, हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुरोहित की भूमिका पंडित श्रीधर शास्त्री ने निभाई। प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर राजीव गुप्ता ने कहा कि आज के दिन को हम बलिदानी वीर हकीकत राय और सुभाष चंद्र बोस के बलिदान दिवस के रूप में भी मनाते हैं। स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रसार समिति के मंत्री संजीव गोयल, सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, प्रबंधक अतुल राठी, डॉ. राजेश सक्सेना, विक्रम सिंह प्रेमी, डॉ अरुण राजोरिया, कामिनी राठी, रमन प्रताप सिंह, डॉ. राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे। नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई सकीट में बसंत पंचमी उत्सव पारंपरिक ढंग से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में यज्ञ का आयोजन हुआ। विद्यालय अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष ईशांत वार्ष्णेय , हरिश्चंद्र वार्ष्णेय, शिवस्वरूप गुप्ता, सुमित वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य राजेश मिश्रा मौजूद रहे। इसके अलावा सकीट स्वास्थ्य केंद्र पर एमएमओआईसी डॉ. मनोज कुमार, फार्मासिस्ट चन्द्र वीर सिंह राजपूत, चारू वार्ष्णेय, कंचन, कोमल, सुरक्षा, सलोनी, दीक्षा, याजोड़ा, गौरव एवं कविता आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।