पुलिस के सामने आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ की। महिलाओं के साथ अभद्रता की। पुलिस पूरी घटना को देखती रही। मामले की रिपोर्ट पीड़िता ने एसएसपी के आदेश पर तीन आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई है।
कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 15 सितंबर को अक्षय, पोखपाल निवासी शिवसिंहपुर, सतीश निवासी भृगवासिनी कासगंज आए। दुकान पर कब्जा करने लगे। विरोध करने पर मां की पिटाई कर घायल कर दिया। अभद्रता भी की। सामान भी गायब कर दिया। इसके बाद पुलिस को लेकर पहुंचे। पीड़िता, घर की अन्य महिलाओं के साथ छेड़खानी की। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।