शिक्षामित्रों ने मानदेय-कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने पर जताया सरकार का आभार

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

योगी आदित्यनाथ सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया है। इससे 1,47,000 शिक्षामित्रों को लाभ होगा। शिक्षामित्र संघ ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए विधायक और जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। साथ ही, सरकार ने कैशलैस चिकित्सा सुविधाएं भी प्रदान की हैं।

शिक्षामित्रों ने मानदेय-कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने पर जताया सरकार का आभार

एटा, प्रदेश की योगी आदित्यनाथ योगी सरकार ने शिक्षामित्र, अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाकर अनोखी सौगात दी है। प्रदेश सरकार की घोषणा पर शिक्षामित्र, अनुदेशकों ने खुशी जतायी है। रविवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता का अभिनंदन कर खुशी जतायी है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ संरक्षक राजेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षामित्रों का मानदेय 18000 हजार किये जाने पर खुशी जतायी है। उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश के 1,47000 शिक्षामित्रों का लाभ मिला है।

सरकार से शिक्षामित्रों का मानदेय दस हजार से बढ़ाकर 18000 हजार करने एवं कैशलैस चिकित्सा सुविधाओं का प्रदान की है। जिससे शिक्षामित्रों में खुशी का आलम है। शिक्षामित्रों ने सरकार के प्रतिनिधि के रूप में विधायक, जिलाध्यक्ष का आवास पर पहुंचकर अभिनंदन किया है। इस दौरान जिला महामंत्री हरिओम प्रजापति, कोषाध्यक्ष सुनील चौहान, उपाध्यक्ष एसके राजपूत, भूपेंद्र यादव, राजकुमार यादव, किशन शाक्य, ईश्वर देव, जितेंद्र कुमार, सुनहरी सिंह शामिल रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।