Uttar Pradesh Government Distributes Appointment Letters to 1510 Newly Selected Instructors एटा-जलेसर आईटीआई में नवनियुक्त नौ अनुदेशकों को मिले नियुक्त पत्र, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsUttar Pradesh Government Distributes Appointment Letters to 1510 Newly Selected Instructors

एटा-जलेसर आईटीआई में नवनियुक्त नौ अनुदेशकों को मिले नियुक्त पत्र

Etah News - उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 1510 अनुदेशकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षण...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSun, 7 Sep 2025 09:55 PM
share Share
Follow Us on
एटा-जलेसर आईटीआई में नवनियुक्त नौ अनुदेशकों को मिले नियुक्त पत्र

एटा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से विभिन्न ट्रेड के लिए नव चयनित 1510 अनुदेशकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, व्यवसायिक शिक्षा विभाग मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लोक भवन सभागार लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण किये गये। जिसका लाइव प्रसारण एनआईसी सभागार में चेयरमैन नगरपालिका परिषद एटा सुधा गुप्ता, सीडीओ डा. नागेन्द्र नारायण मिश्र की मौजूदगी में हुआ। लखनऊ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा गया कि यह क्षण प्रदेश के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है। सरकार ने एक बार फिर यह प्रमाणित किया है कि योग्यता. पादरर्शिता और प्रतिबद्धता ही हमारे युवा शक्ति को रोजगार उपलब्ध कराने का आधार है।

व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल रोजगार नहीं। बल्कि सुनहरे भविष्य और आत्मनिर्भरता की नई उडान है। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि व्यावसायिक शिक्षा को और अधिक सथक्त कर उत्तर प्रदेश को कौशल विकास एवं उद्यमिता का अग्रणी केंद्र बनाया जाए। एनआईसी सभागार एटा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नव चयनित 6 अनुदेशक वीनेश राजपूत (ड्राफ्ट्समैन सिविल), अमित कुमार (कोपा), नारद कुमार (मैकेनिक एग्रीकल्चर मशीनरी), अमित कुमार गुप्ता (इलेक्ट्रानिक मैकेनिक), रजत पाल (वर्कशाप कैलकुलेसन एवं साइन्स), राजकुमार (वायरमैन) एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जनपद जलेसर, एटा में नव चयनित 3 अनुदेशक सीमा (फैशन डिजाइन टेक्नोलोजी), मुकुल आन्नद (कोपा), संग्राम सिंह (वेल्डर) को अतिथियों ने नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण उपरान्त मुख्य अतिथि चेयरमैन नगरपालिका परिषद एटा सुधा गुप्ता ने कहा कि समस्त नवनियुक्त अनुदेशक बधाई के पात्र है। उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। सीडीओ डा. नागेन्द्र नारायण मिश्र कहा कि नवीन तैनातियों से जनपद एटा के राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर होगी। इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान एटा दीपक कुमार यादव, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जलेसर एटा अशोक कुमार शर्मा, प्रभारी कार्यदेशक मलिखान सिंह, अनुदेशक राजीव उपाध्याय, संदीप कुमार, आदर अली, ज्ञानेन्द्र सिंह, रिषभ श्रीवास्तव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।