117 अनुदेशक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में निभा रहे अहम भूमिका

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 117 अनुदेशकों को मानदेय वृद्धि पर बधाई दी। कार्यक्रम में विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि अनुदेशक छात्रों के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण हैं। सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने अनुदेशकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की। मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

117 अनुदेशक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में निभा रहे अहम भूमिका

एटा, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यस्तरीय अनुदेशक सम्मान समारोह के क्रम में कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम में मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, सीडीओ राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने जनपद के कुल 117 अनुदेशकों को मानदेय वृद्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतीकात्मक रूप से आठ अनुदेशकों को चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि अनुदेशक न केवल शिक्षण कार्य में सहायक हैं। वह विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के सशक्त आधार स्तंभ भी हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, मुंशी प्रेमचंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है।

सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सतत सुधार को प्रतिबद्ध है। अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वह और अधिक निष्ठा के साथ कार्य कर सकेंगे। उन्होंने बताया शीघ्र ही अनुदेशकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके लिए समग्र शिक्षा विभाग सभी अनुदेशकों का ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण शीघ्र पूर्ण कराया जाए। ताकि उन्हें समयबद्ध रूप से इस योजना का लाभ मिल सके। बीएसए दिनेश कुमार ने कहा कि अनुदेशक परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। विभाग उनके कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में जनता इंटर कॉलेज अवागढ़ के 12वीं के मेधावी छात्र अमित कुमार जो दृष्टिहीन हैं, को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शीतलपुर की मूकबधिर छात्रा शोभा को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, दीप्ति गुप्ता, अमित कुमार, पवन कुमारी, जिला समन्वयक अमित कुमार, अविनाश शुक्ला, संजय मिश्रा, संजय कुमार, राजीव यादव, रामलखन, स्पेशल एजुकेटर प्रशांत पांडे, संतराम, बेनी सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं अनुदेशकगण आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आकर्षक रंगोली संयोजन संजय शर्मा ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।