
रहने के लिए शहर, वोट का नंबर आया तो चुन लिया गांव
Etah News - उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए 81 विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया है। 56,251 छात्रों का आवंटन कर दिया गया है। स्कूल प्रधानाचार्यों को आपत्ति और प्रत्यावेदन चार दिसंबर तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार कुल 56,251 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र प्रयागराज ने 81 विद्यालयों को केन्द्र बनाने की घोषणा की गई। परीक्षा केन्द्र बनाये गये विद्यालयों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के 56,251 छात्र-छात्राओं का आवंटन कर दिया है। शासन से परीक्षा केन्द्रों की सूची जारी कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. इंद्रजीत सिंह ने परीक्षा केन्द्रों को लेकर आपत्ति, प्रत्यावेदन चार दिसंबर तक कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश स्कूल प्रधानाचार्य, प्रबंधकों को दिए हैं। डीआईओएस ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए जिले में 81 विद्यालय केन्द्र बनाये गये हैं। जनपद में 17 राजकीय, 44 अशासकीय सहायता प्राप्त एवं 20 वित्तविहीन विद्यालय परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये हैं।
बनाये गये कुल 81 परीक्षा केन्द्रों को निर्धारित करते हुए उन पर परीक्षार्थियों का आवंटन कर दिया गया है। परीक्षा केन्द्रों की सूची आवंटन सहित विभागीय व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, राजकीय इंटर कालेज एटा के सूचना पट पर उपलब्ध है। डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए जिले में तीन ट्रांसजेंडर सहित 56,251 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया गया है। इसमें हाईस्कूल के 29,695, इंटर के 26,595 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। हाईस्कूल के कुल 29,695 परीक्षार्थियों में 16,557 बालक-13095 बालिकायें शामिल है। इंटरमीडिएट के कुल 26,595 परीक्षार्थियों में 15,219 बालक और 11,376 बालिकाओं का पंजीकरण हुआ है। केन्द्र-आवंटन को लेकर स्कूल चार दिसंबर तक दे आपत्ति-प्रत्यावेदन डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों, आवंटन के सम्बन्ध में यदि कोई आपत्ति, प्रत्यावेदन हो। तब इस संबंध में युक्ति युक्त कारणों, साक्ष्यों सहित अपना आपत्ति, प्रत्यावेदन कार्यालय के ई-मेल पर ऑनलाइन चार दिसंबर अपरान्ह 3 बजे तक जिला विद्यालय निरीक्षक एटा के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। गतवर्ष 92 केन्द्रों पर आयोजित हुई थी बोर्ड परीक्षा गतवर्ष जनपद में 92 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई थी। बोर्ड परीक्षा में जनपद के 57,695 परीक्षार्थी के पंजीकरण हुए थे। इसमें हाईस्कूल के 28,547, इंटरमीडिएट के 29,148 परीक्षार्थी शामिल हैं। इस बार बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए 56,251 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनके लिए बोर्ड से 81 विद्यालयों को केन्द्र बनाने की सूची जारी कर दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




