पुलिस परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पालियों में 1278 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

हिन्दुस्तान, एटा
share

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 के दूसरे दिन 1278 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले पालि में 2887 और दूसरे पालि में 2939 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया। डीएम और एसएसपी के मार्गदर्शन में परीक्षा सफल रही।

पुलिस परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पालियों में 1278 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 के दूसरे दिन दोनों पालियों में 1278 परीक्षार्थी अनुस्थित रहे हैं। दोनों पालियों में परीक्षा देने के लिए कुल 3552 परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली में 2887 और दूसरी पाली में 2939 परीक्षार्थियों ने सहभागिता की। डीएम अरविन्द सिंह, एसएसपी इलामारन जि. के संयुक्त निर्देशन में दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष संपन्न कराई गई। मंगलवार को आयोजित हुई पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली में प्रथम पाली में कुल पंजीकृत 3552 अभ्यर्थियों में से 2887 उपस्थित एवं 665 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में कुल पंजीकृत 3552 अभ्यर्थियों में से 2939 उपस्थित एवं 613 अनुपस्थित रहे।

इस तरह दोनों पालियों के अनुपस्थितों की कुल संख्या 1278 पहुंच गई। परीक्षा के दौरान डीएम-एसएसपी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों ने समन्वित रूप से कार्य किया। नोडल अधिकारी एडीएम (प्रशासन) संगम लाल, एएसपी श्वेताभ पांडे ने निरंतर परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीआईओएस डॉ. इन्द्रजीत सिंह सहित सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए परीक्षा के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्वयंसेवकों, पर्यवेक्षकों एवं अन्य कार्मिकों ने पूर्ण मुस्तैदी एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। डीएम, एसएसपी के मार्गदर्शन में प्रशासन, पुलिस विभाग के समन्वित प्रयासों से दूसरे दिन भर्ती परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah Newsपुलिस परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पालियों में 1278 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित