Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsUP Board Exam 2026 Date Announced 18th February Registration Down by 1444 Students
तीन ट्रांसजेंडर सहित 56,251 परीक्षार्थियों का बोर्ड परीक्षा में पंजीकरण

तीन ट्रांसजेंडर सहित 56,251 परीक्षार्थियों का बोर्ड परीक्षा में पंजीकरण

संक्षेप: Etah News - यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए 18 फरवरी की तिथि घोषित की है। परीक्षा केन्द्र बनाने के लिए स्कूलों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस वर्ष 56,251 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1444 कम है।

Thu, 6 Nov 2025 06:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए यूपी बोर्ड से 18 फरवरी की तिथि घोषित कर दी। बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए केन्द्र बनाये जाने के लिए विद्यालयों से विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2026 की तिथि घोषित हो गई है। 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराये जाने के लिए परीक्षा केन्द्र चयन से लेकर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराये जाने के निर्देश विद्यालय प्रधानाचार्य, प्रबंधकों को दिये गये हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए केन्द्र बनाये जाने के लिए कालेज प्रधानाचार्य, प्रबंधकों से विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन सूचनाएं अपलोड करने को निर्देश दिए गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे बोर्ड स्तर से परीक्षा केन्द्र बनाये जाने के लिए स्कूलों का चयन हो सकेगा। बोर्ड स्तर से जो विद्यालय चयनित किये जाएंगे उनको ही केन्द्र बनाया जा सकेगा। डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए जनपद में तीन ट्रांसजेंडर सहित 56,251 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया गया है। जिसमें हाईस्कूल के 29,695, इंटर के 26,595 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें हाईस्कूल के कुल 29,695 परीक्षार्थियों में 16,557 बालक-13095 बालिकायें शामिल है। इंटरमीडिएट के कुल 26,595 परीक्षार्थियों में 15,219 बालक और 11,376 बालिकाओं का पंजीकरण हुआ है। गतवर्ष से 1444 कम हुए परीक्षार्थियों के पंजीकरण यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में गत वर्ष 2025 में पंजीकृत परीक्षार्थियों से 1444 पंजीकरण कम हुए है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए जनपद में 57,695 परीक्षार्थी के पंजीकरण हुए थे। इसमें हाईस्कूल के 28,547, इंटरमीडिएट के 29,148 परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए 56,251 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। यह गतवर्ष के पंजीकृत परीक्षार्थियों से 1444 कम है।