ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाअपंजीकृत मजदूरों को सरकार से मदद का इंतजार

अपंजीकृत मजदूरों को सरकार से मदद का इंतजार

कोरोना वायरस के लिए लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन में दिहाड़ी मजदूरों को एक हजार रुपये की सहायता दे रही है। बिना खाते और पंजीकरण वाले मजदूरों को भी यह सहायता जिला प्रशासन के सहयोग से दी जा रही है। ब्लॉक...

अपंजीकृत मजदूरों को सरकार से मदद का इंतजार
हिन्दुस्तान टीम,एटाSat, 18 Apr 2020 09:05 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस के लिए लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन में दिहाड़ी मजदूरों को एक हजार रुपये की सहायता दे रही है। बिना खाते और पंजीकरण वाले मजदूरों को भी यह सहायता जिला प्रशासन के सहयोग से दी जा रही है। ब्लॉक अवागढ़ के गांव उड़ेरी के मजदूरों को पंजीकरण न होने से यह सहायता नहीं मिल पा रही है।

ब्लॉक अवागढ़ की ग्राम पंचायत उड़ेरी के पूर्व प्रधान रणवीर सिंह यादव ने बताया कि उनकी पंचायत के ऐसे लगभग 32 मजदूरों है। जिनके पास आधार कार्ड है। उन्हें लॉकडाउन में सरकार से कोई लाभ नहीं मिला है।

इस बारे में उन्होंने बीडीओ अवागढ़ को भी अवगत करा दिया है। उन्होंने इन मजदूरों के लिए सरकारी लाभ दिलाए जाने की मांग की है। गांव के ऐसे मजदूरों में संजय, वीरेंद्र पाल, राजाराम, राजेश, पप्पू, मुकेश, सत्यवीर, महिपाल, चंद्रपाल, सुभाष चंद्र, प्रेमवीर, नरेश, राकेश, सतीश आदि शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें