ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटावालीबॉल में छात्रों ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन

वालीबॉल में छात्रों ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन

सीबीएसई स्कूलों की आगरा में एक वालीबॉल खेलो प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें प्रदेश की अलग अलग जगहों के स्कूलों ने प्रतिभाग...

वालीबॉल में छात्रों ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 16 Dec 2022 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सीबीएसई स्कूलों की आगरा में एक वालीबॉल खेलो प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें प्रदेश की अलग अलग जगहों के स्कूलों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में सिरसागंज पब्लिक स्कूल के बच्चे प्रतियोगिता के अंतिम चार तक पहुंचे और रनर अप रहे। खिलाडियों के प्रदर्शन में और सुधार लाकर अगली विनर बनने की मंशा जाहिर की। महावीर पब्लिक स्कूल सीबीएसई क्लस्टर 4 आगरा में वालीबॉल खेलो प्रतियोगिता का आयोजन किया। अलग-अलग ग्रुप में कई राउंड के साथ आयोजित हुई प्रतियोगिता का शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जिसमें सिरसागंज पब्लिक स्कूल सिरसागंज और एसआरएस ग्लोबल पब्लिक स्कूल लखनऊ के बीच भिडंत हुई। इसमें सिरसागंज पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही और टॉप 4 के साथ प्रतियोगिता में जगह बनाई। प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश स्तर पर किया गया था। जिसमें दूर-दूर के सीबीएसई विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल मुकाबले के बाद आयोजकों द्वारा विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य और टीम मैनेजर राजेश कुमार और कोच सोनू यादव को सम्मानित किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें