ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाएटा में सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत

एटा में सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत

दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। महिला बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान से आ रही थी। अन्य स्थानों पर हुए हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्तपाल में भर्ती...

एटा में सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत
हिन्दुस्तान टीम,एटाMon, 01 Jun 2020 10:19 PM
ऐप पर पढ़ें

दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। महिला बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान से आ रही थी। अन्य स्थानों पर हुए हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।

थाना बागवाला निवासी ताहर सिंह (25) पुत्र बाबूराम रविवार की देरशाम को सड़क पर खड़ा रिश्तेदार के आने का इंतजार कर रहा था। इसी समय तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही घायल गिर गया। कुछ ही देर में आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घायल को जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराका शव परिजनों के सुपुर्द किया है। दूसरा हादसा कासगंज रोड पर हुआ। इसमें श्रीदेवी (50)पत्नी पुत्तूलाल निवासी निधौली खुर्द थाना रिजोर परिवार के ही युवक के साथ बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान के लिए जा रही थी। यह लोग अभी कासगंज रोड पर नहर के पास पहुंचे ही थे कि अचानक बाइक से श्रीदेवी गिर गई। महिला के गिरते देख आसपास चल रहे वाहन रुक गए। महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को बिना सूचना दिए यह लोग शव को घर ले गए। नवोदय विद्यालय के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महेंद्र सिंह तथा प्रेमकुमारी निवासी सकतपुर थाना मारहरा घायल हो गए। दो अन्य हादसों में देवेंद्र निवासी श्याम नगर, भूपसिंह निवासी नगला दयाल थान एलाऊ जनपद मैनपुरी भी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें